सनातनजन संवाददाता लखनऊ। श्री राम नवमी के पावन अवसर पर राजधानी लखनऊ में एक बार फिर आस्था और उत्साह के रंग में रंगी श्री भगवा यात्रा आयोजन समिति के तत्वावधान में इस वर्ष ष्पांचवी भव्य भगवा यात्रा का शुभारम्भ किया गया, जिसे लेकर शहर भर में श्रद्धालुओं, विशेषकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से इस ऐतिहासिक यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लेने की निवेदन किया था कि ताकि सनातन संस्कृति और भगवान श्रीराम के आदशो को जन-जन तक पहुंचाया जा सके। यह भब्य यात्रा श्27 मार्च 2026, शुक्रवार को अपराह्न 03 बजे कपूरथला चैराहा, अलीगंज से प्रारंभ होकर गोमती तट स्थित खाटू श्याम मंदिर पर संपत्र हुई। यात्रा के दौरान आकर्षक झाकियां, भजन टोली को प्रस्तुति आकर्षक रही. पुष्प वर्षा, प्रसाद वितरण एवं मंदिर परिसर में भोजन प्रसाद को विशेष व्यवस्था की गयी जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। यात्रा का मार्ग कपूरथला चैराहा, निराला नगर, 8 नंबर चैराहा, डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग, हसनगंज थाना, गौतम बुद्ध पार्क, लक्ष्मण टोला, कोनेश्वर मन्दिर चैराहा, चैक, चरक चैराहा, नक्खास बाजार. रकाबगंज, अमीनाबाद थाना, कैसरबाग चैराहा एवं परिवर्तन चैक होते हुए खाटू श्याम मंदिर में पूर्ण हुई। आयोजन समिति के अनुसार, इस यात्रा में लगभग 2000 दोपहिया वाहन 1000 चार पहिया बाहनश् तथा हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुये थे। शहर के विभिन्न चैराहों पर स्थान-स्थान पर सामाजिक एवं सनातनी संगठनों द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। यात्रा के राष्ट्रीय प्रभारी माधवेन्द्र सिंह ने बताया कि यह यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि श्समाज में एकता, सांस्कृतिक जागरूकता और आध्यात्मिक चेतनाश् को सुकूद करने तथा हिन्दू स्वाभिमान को जागृत करने का एक सशक्त माध्यम है।

मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश तिवारी ने बताया कि इस अवसर पर उत्तर मंडल 5 से मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी व उनके नेतृत्व में एक दल इंजीनियरिंग कालेज से होते हुए कपूरथला पहुंचा जिसमें कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। उत्तर विधान सभा के विधायक डॉ नीरज बोरा भी भगवा यात्रा में मौजूद रहे।










