कुण्डी खटकाकर घर-घर जाकर भरवाए जाएं फार्म-6
लखनऊ, 22 जनवरी। सनातन जन संवाददाता
उत्तर मंडल-5 के पदाधिकारी प्रतिदिन फार्म-6 भरवाकर उन्हें कार्यालय में जमा करा रहे हैं। इसी क्रम में आज यशस्वी विधायक डॉ. नीरज बोरा के शिविर कार्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज में फार्म-6 जमा कराने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के तहत नितिन जैन और सपना तिवारी द्वारा भरे गए 74 फार्म-6, महिला मोर्चा संयोजिका बिंदु श्रीवास्तव द्वारा 29 फार्म, विकास नरूला द्वारा 20 फार्म तथा शिशिर श्रीवास्तव द्वारा 10 फार्म जमा किए गए। इस प्रकार कुल 133 फार्म-6 मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी (उत्तर मंडल-5) को सौंपे गए।
इसके अतिरिक्त मीरा पाण्डेय ने घर-घर जाकर फार्म-6 भरवाने के साथ ही नए फार्मों का वितरण भी किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी ने कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए कहा कि उत्तर मंडल-5 के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं। निश्चित रूप से इस अथक मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना की।
मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश तिवारी ने बताया कि इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी, मंडल महामंत्री अक्षय मिश्रा, भाजपा नेता दाताराम शुक्ला, महिला मोर्चा संयोजिका बिंदु श्रीवास्तव, नितिन जैन, सपना तिवारी, शिशिर श्रीवास्तव एवं विकास नरूला उपस्थित रहे।
मेहनत का फल अवश्य मिलेगा : संजय तिवारी
सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें।
सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।










