Advertisement
Home Local News उत्तर विधानसभा में भाजपा की संगोष्ठी, जनसंपर्क पर हुआ मंथन

उत्तर विधानसभा में भाजपा की संगोष्ठी, जनसंपर्क पर हुआ मंथन

0
326

लखनऊ। उत्तर विधानसभा क्षेत्र में आज भारतीय जनता पार्टी की एक महत्वपूर्ण संगोष्ठी एवं संगठनात्मक बैठक का आयोजन सेंट फ्रांसिस स्कूल, सीतापुर रोड में किया गया। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, आगामी राजनीतिक चुनौतियों तथा जनसंपर्क को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा हुई।

Advertisment

इस संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने की। उत्तर विधानसभा के विधायक डॉ. नीरज बोरा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा की असली ताकत उसका मजबूत संगठन और समर्पित कार्यकर्ता हैं, जो सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।

बैठक में महानगर संयोजक चेतन सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष विवेक सिंह तोमर, टिंकू सोनकर, महामंत्री राम अवतार कन्नौजिया, विधानसभा संयोजक ब्रज किशोर पांडे, सौरभ बाल्मीकि, सतीश वर्मा सहित सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष, पार्षदगण, बीएलए-2, बूथ प्रवासी तथा उत्तर मंडल-5 से मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी, अक्षय मिश्रा, सी.के. वर्मा, राम शरण सिंह, मूलचंद्र मिश्रा और मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश तिवारी उपस्थित रहे।

क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का निरंतर संपर्क जनता से बना रहना चाहिए। केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, यही संगठन का प्रमुख लक्ष्य है। उन्होंने बूथ स्तर पर कार्य को और अधिक सक्रिय करने का आह्वान किया।

नगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने संगठनात्मक अनुशासन, समन्वय और टीमवर्क पर जोर देते हुए कहा कि आगामी समय में पार्टी को और अधिक मजबूती देने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कार्य करना होगा।

विधायक डॉ. नीरज बोरा ने उत्तर विधानसभा में हो रहे विकास कार्यों की जानकारी दी और कहा कि जनता के विश्वास को कायम रखना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद बढ़ाने और समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की।

संगोष्ठी में उपस्थित सभी नेताओं एवं पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए और संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने के लिए सुझाव दिए। बैठक का समापन राष्ट्रहित और संगठन हित में संकल्प के साथ हुआ।

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here