Advertisement
Home Local News उत्तर मंडल-5 के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जी-जान से जुटे

उत्तर मंडल-5 के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जी-जान से जुटे

0
98

लखनऊ। एसआईआर (SIR) अभियान को सफल बनाने के लिए उत्तर मंडल-5 के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी सक्रियता के साथ मैदान में उतर आए हैं। इसी क्रम में आज डॉ. नीरज बोरा के इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित कैंप कार्यालय में उत्तर मंडल-5 के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई।

Advertisment

मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज कुल 150 फार्म जमा किए गए, जिन्हें एसआईआर प्रभारी कृपाशंकर मिश्र को सौंपा गया। उन्होंने बताया कि सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता घर-घर जाकर फार्म वितरित कर रहे हैं तथा भरे हुए फार्मों को नियमित रूप से एकत्र कर कैंप कार्यालय में जमा किया जा रहा है।

संजय तिवारी ने विश्वास जताया कि निर्धारित तिथि से पहले लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह और समर्पण देखने को मिला।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी, महामंत्री सी.के. वर्मा, महामंत्री अक्षय मिश्रा, एसआईआर प्रभारी कृपाशंकर मिश्र, दाताराम शुक्ला, बिंदु श्रीवास्तव, मोहिनी राजपूत, प्रांशु तिवारी एवं विनय गुप्ता सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here