Advertisement
Home Uncategorized आगामी तैयारी को लेकर उत्तर मंडल 5 की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

आगामी तैयारी को लेकर उत्तर मंडल 5 की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

0
81

सनातनजन संवाददाता, लखनऊ। उत्तर मंडल पांच भाजपा महानगर लखनऊ की एक महत्वपूर्ण बैठक विधायक डा0 नीरज बोरा के कैम्प कार्यालय इंजीनियरिंग कालेज चैराहे पर सम्पन्न हुई जिसमें मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी, मंडल महामंत्री अक्षय मिश्रा, मंडल महामंत्री सी.के. वर्मा व कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सभा का संचालन अक्षय मिश्रा ने किया। उन्होंने 13 मार्च को राजनाथ सिंह द्वारा ग्रीन कारीडोर के उद्घाटन और 5 अप्रैल को पं. दीनदयाल प्रशिक्षण कार्यक्रम की जानकारी दी। इस पर प्रकाश डालते हुए मंडल अध्यक्ष ने बताया कल ग्रीन कारीडोर का उद्घाटन है जिसमें मंडल से सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है। पं0 दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर उन्होंने कहा कि सभी को इस प्रशिक्षण कार्यशाला में उपस्थित होना अनिवार्य है।

Advertisment

 

मंडल अध्यक्ष ने बताया हमारे कार्यकर्ता व पदाधिकारी जो लगातार मेहनत कर रहे हैं उन सब पर हम सभी की निगाह है। उन सभी को उनकी मेहनत के अनुसार फल अवश्य मिलेगा। हमारे नगर अध्यक्ष आनन्द भैया का भी कहना है कि जो कार्यकर्ता व पदाधिकारी मेहनत कर रहे हैं उन्हें भविष्य में आगे बढ़ाइये। मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश तिवारी ने बताया कि इस मौके पर दाताराम शुक्ला, सर्वेश सिंह, एन.एन. दूबे, राजुल पाण्डेय, विकास नरूला, संजय सिन्हा, विशाल रावत, पीयूष सिंह, विजय उपाध्याय, राम प्रकाश रावत, प्रमोद कुमार, हरीश वर्मा, प्रशस्त तिवारी, धनराज मिश्रा, नितिन कुमार जैन, राम प्रसाद याद, अमर सिंह वर्मा, निरंकार नाथ रस्तोगी, के.के. द्विवेदी, डी.पी. तिवारी, भानु प्रकाश गुप्ता उपस्थित रहे। महिला कार्यकर्ता में पूनम राय, बिन्दु श्रीवास्तव, लक्ष्मी कश्यप, जया पाण्डेय, दीपा श्रीवास्तव उपस्थित रहीं।

मन की बात से बेमन की बात तक: जब कोर वोटर ही पूछने लगे सवाल

 

भाजपा में बढ़ती नाराजगी के बीच योगी का सियासी दांव!

विश्वास की पतली डोरी और यूजीसी का भारी पुल

मौनी बाबा पार्ट टू की चुप्पी का रहस्य

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here