Advertisement
Home Local News ग्राम चलो अभियान के तहत हुआ कार्यक्रम

ग्राम चलो अभियान के तहत हुआ कार्यक्रम

0
26

सनातनजन संवाददाता, लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के क्रम में ग्राम चलो अभियान के तहत उत्तर मंडल 5 वार्ड लालालाजपत राय में कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महानगर उपाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह थे।

मानवेन्द्र सिंह सभी को सम्बोधित करते हुए स्थापना दिवस के बारे में बताया। मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी ने सभा को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करना है और केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे-आवास, शौचालय, उज्जवला, आयुष्मान आदि की जानकारी उन्हें देना है। इस मौके पर मंदिर की सफाई हुई। इस मौके पर पार्षद राघवराम तिवारी, वार्ड अध्यक्ष राम प्रसाद यादव व तमाम कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। इस मौके पर महानगर उपाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह व मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी ने सभी लाभार्थियों का स्वागत किया।

Advertisment
सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here