Advertisement
Home Politics मिल्कीपुर में भाजपा की जीत तय: मौर्य

मिल्कीपुर में भाजपा की जीत तय: मौर्य

0
249

अयोध्या 28 जनवरी । उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंगलवार को मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत का दावा करते हुये कहा कि परिवारवाद को बढ़ावा देने वाली समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशी की जमानत तक जब्त हो जायेगी।


श्री मौर्य ने यहां एक चुनावी सभा में कहा कि सपा का एजेंडा केवल सपा प्रमुख अखिलेश यादव का परिवारवाद है। परिवारवाद को बढ़ाना ही उनका ध्येय है लेकिन उनका यह सपना पूरा नहीं होने वाला क्योंकि मोदी सरकार के परिवारवाद पर लगातार हमले के कारण समाजवादी पार्टी अब समाप्तवादी पार्टी में तब्दील हो रही है।

Advertisment


भाजपा प्रत्याशी चंद्रभान पासवान को विजयी बनाने की अपील करते हुये उन्होने समाजवादी पार्टी के पीडीए को फर्जी पीडीए बताया उन्होंने कहा कि सपा के पीडीए का मतलब परिवार डेवलेपमेंट एजेंसी है। समाजवादी पार्टी के पीडीए में गरीब, नौजवान, युवाओं, महिलाओं, दलितों, पिछड़ों और समाज के किसी भी तबके की भलाई नहीं है। सपा के पीडीए ने अपराधियों, माफियाओं, भ्रष्टाचारियों और दंगाईयों को बढ़ावा दिया है।


उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी समाप्तवादी पार्टी बनती जा रही है। सपा के परिवारवाद का ही परिणाम है कि एक बार फिर उनका एजेंडा है कि सांसद भी घर का और विधायक भी घर ही का बेटा बन जाए लेकिन जनता ऐसा होने नहीं देगी। मिल्कीपुर विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी चन्द्रभान पासवान भारी बहुमत से विजयी होंगे और समाजवादी पार्टी की जमानत जब्त होगी।


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने झूठ बोलकर फरेब करके और लोगों को गुमराह करके जिस गुब्बारे में हवा भरी थी उस गुब्बारे की हवा निकल गई है। पिछले दिनों हुए विधानसभा के उपचुनावों में सात सीटों पर भाजपा गठबंधन को विजय मिली थी। उन्होंने कहा कि चुनावों में हार-जीत तो होती रहती है लेकिन लोकसभा चुनावों के परिणामों के बाद जिस तरीके से अयोध्या धाम और अयोध्या के लोगों का उपहास उड़ाया गया उसका लोकतांत्रिक तरीके से बदला लेने का वक्त आ गया है।


उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी का इतिहास रामभक्तों के खून से अयोध्या को लाल करने का रहा है। उन्होंने कहा कि सपा की सरकार होती तो सैफई महोत्सव में डांस तो होता है, लेकिन महाकुम्भ और अयोध्या जैसा और काशी जैसा धाम नही होता। आज बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या आ रहे हैं जिससे यहां के लोगों को रोजगार भी मिल रहा है।

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here