Advertisement
Home Local News वी हेल्प ग्रुप द्वारा भट्टा श्रमिकों को कंबल वितरण

वी हेल्प ग्रुप द्वारा भट्टा श्रमिकों को कंबल वितरण

0
224

लखनऊ, 7 जनवरी (विशेष संवाददात)। वी हेल्प ग्रुप के सौजन्य से परली क्षेत्र में भट्टा श्रमिकों के बीच लगभग 40 कंबलों का वितरण किया गया। इस मानवीय पहल का उद्देश्य शीत ऋतु में जरूरतमंद श्रमिकों को राहत प्रदान करना रहा।

उल्लेखनीय है कि वी हेल्प ग्रुप इस सर्दी के मौसम में अब तक कुल 150 कंबलों का वितरण कर चुका है। इससे पूर्व यह कंबल ग्राम मिर्जापुर तथा क्वीन मैरी अस्पताल में जरूरतमंदों के बीच वितरित किए गए थे।

Advertisment

इस सेवा कार्यक्रम में ग्रुप के सदस्य राजीव कपूर, श्री ए.के. गुप्ता, श्री अनुपम वैश्य सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की सफलता में एक नवीन सदस्य की विशेष आर्थिक सहभागिता भी उल्लेखनीय रही, जिनके सहयोग से यह वितरण संभव हो सका।

वी हेल्प ग्रुप द्वारा किए जा रहे इस प्रकार के सामाजिक कार्यों की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है।

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here