लखनऊ, 3 दिसम्बर। डा0 नीरज बोरा के पुरनिया कार्यालय में आज एसआईआर अभियान को लेकर नगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में मंडल के सभी अध्यक्षगण, पदाधिकारीगण, संयोजक और वार रूम संयोजक उपस्थित रहे।

नगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि इस अभियान के लिए जो एक सप्ताह का समय मिला है, वह बोनस के समान है। उन्होंने सभी से मिलजुलकर इस समय का अधिकतम उपयोग करने और अधिक से अधिक गणना प्रपत्र भरवाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जिन वोटर्स का स्थानांतरण नगर से ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहा है, उन्हें समझाना चाहिए कि अपना गणना फार्म यहीं भरें। उन्होंने यह भी कहा कि जो एसआईआर फार्म अभी आसानी से भरे जा सकते हैं, उन्हें भविष्य में भरने में कठिनाई होगी।
नगर अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारीगण, वार्ड अध्यक्ष, शक्ति केन्द्र संयोजक, बूथ अध्यक्ष और बीएलओ से मिलकर बचे हुए एसआईआर फार्म वितरित करवा कर जमा करने का निर्देश दिया।
बैठक का समापन विधान सभा संयोजक बृज किशोर पाण्डेय ने किया और सभी से आग्रह किया कि वे इस अभियान में पूरे वेग से लगे रहें।
बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी थे—नगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी, उपाध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल, नगर उपाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, एसआईआर महानगर संयोजक चेतन सिंह बिष्ट, विधान सभा संयोजक बृज किशोर पाण्डेय, सह संयोजक एसआईआर अभिषेक खरे, नगर कार्यकारिणी सदस्य कृपाशंकर और सतीश वर्मा, संयोजक उ0मं0-5 रामसरन, मंडल महामंत्री अक्षय मिश्रा, मंडल महामंत्री सी0के0 वर्मा, उत्तर विधानसभा वार रूम संयोजक ओम प्रकाश तिवारी, मीडिया प्रभारी उ0मं0-5 ओम प्रकाश तिवारी सहित अन्य मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी और वार रूम संयोजक उपस्थित रहे।

नगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने बैठक के दौरान कई घरों का दौरा कर एसआईआर फार्म के बारे में जानकारी भी ली।










