Advertisement
Home International बॉम्बे हाईकोर्ट से विशालगढ़ किले में बकरीद पर पशु बलि की सशर्त...

बॉम्बे हाईकोर्ट से विशालगढ़ किले में बकरीद पर पशु बलि की सशर्त अनुमति

0
812

कोल्हापुर, 3 जून बॉम्बे उच्च न्यायालय ने विशालगढ़ किले की दरगाह में बकरीद (7 जून) और चार दिवसीय उर्स (8–12 जून) के दौरान सशर्त पशु बलि की अनुमति दी है।

यह आदेश हरकत पीर मलिक रेहान मीरा साहेब दरगाह ट्रस्ट द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई के बाद पारित किया गया, जिसमें पुरातत्व विभाग द्वारा लगाए गए प्रतिबंध को चुनौती दी गई थी।

Advertisment

न्यायमूर्ति नीला गोखले और न्यायमूर्ति फिरदौस पूनीवाला की पीठ ने स्पष्ट किया कि यह अनुमति 2024 में पारित पूर्व आदेश की शर्तों के अधीन होगी, जिसके तहत बलि केवल निजी और बंद परिसर (विशेष रूप से गेट नंबर 19 क्षेत्र) में ही दी जा सकती है।

याचिकाकर्ता ट्रस्ट ने यह दावा किया था कि दरगाह परिसर में धार्मिक परंपराओं का पालन वर्षों से होता आ रहा है और इसमें सरकारी हस्तक्षेप अनुचित है।

यह आदेश केवल दरगाह ट्रस्ट को ही नहीं बल्कि अनुष्ठान में भाग लेने वाले श्रद्धालुओं पर भी लागू होगा।

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here