Advertisement
Home Religious Jyotish स्वप्न शास्त्र: कुमुदिनी और चूना दिखने के संकेत, जानिए शुभ-अशुभ फल

स्वप्न शास्त्र: कुमुदिनी और चूना दिखने के संकेत, जानिए शुभ-अशुभ फल

0
577

स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपनों में दिखाई देने वाली प्रत्येक वस्तु किसी न किसी शुभ या अशुभ संकेत की ओर इशारा करती है। कुमुदिनी (कोका बेली) और चूना जैसे प्रतीक विशेष रूप से व्यक्ति के भविष्य, धन, संबंध और जीवन स्थितियों से जुड़े फल प्रदान करते हैं। इस लेख में इन स्वप्नों के रहस्यमय संकेतों का शास्त्रीय दृष्टि से विश्लेषण किया गया है।

कुमुदिनी- सपने में कुमुदिनी ( कोका बेली ) का दीखना पुरूषों के लिए अच्छा शकुन है। विवाहित पुरूषों को धन और समृद्धि प्राप्त होगी। कुंवारे पुरूषों को सुन्दर पत्नियां मिलेगों नौकरपेशा मनुष्य अपनी नम्रता के द्वारा मालिक को प्रसन्न करके अच्छी उन्नति करेगा। किन्तु स्त्रियों के लिए यह अशुभ और दुर्भाग्यसूचक है। यदि कोई कुमारी स्वप्न में एक या अनेक कुमुदिनी देखे तो वह व्यभिचारी या दुर्बल पुरूष से संयुक्त होगी। विवाहित स्त्री देखे तो वह अपने पति की बीमारी के कारण निरन्तर गिरती चली जायेगी। यदि कोई विवाहित स्त्री किसी पुरूष को कुमुदिनी के फूल चुनता देखे तो समझो वह अपने परिवार से पृथक् होकर किसी परिचित के साथ संभोग की इच्छा से अपनी पवित्रता को बचाये रखने में कठिनाई अनुभव करेंगी। इसके विपरीत यदि पुरूष जो अपनी पत्नी या प्रेमिका से पृथक् हुआ हो किसी तालाब से कुमुदिनी के फूल चुनना देखे तो वह शीघ्र ही उससे मिले।

Advertisment

चूना – स्वप्न में चूना खरीदे तो बहुत से पुरुषों से शत्रुता हो। यदि कोई अपनी दीवारों को चूने का प्लास्टर लगवाने का स्वप्न देखे तो वह शत्रुओं के आक्रमण से अपने को बचा लेगा। यदि द्रष्टा चूना सिर पर ले जाने का स्वप्न देखे तो समझो मुसीबतों से रक्षा कर लेगा।

सपनों की दुनिया देती है क्या संकेत

धर्मो रक्षति रक्षितः…….. समझने की जरूरत

Aaj Ka Rashifal

 

भगवान श्री कृष्ण ने बताए थे ये शुभ व अशुभ स्वप्न व उनके फल

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here