Advertisement
Home Religious Vrat Poojan एक मकान की सामग्री को दूसरे मकान में लगायी तो क्या होगा...

एक मकान की सामग्री को दूसरे मकान में लगायी तो क्या होगा परिणाम, पूजन के जरूरी नियम

0
1659
गंगा जल तांबे के बर्तन में ही रखना चाहिए। रात्रि में मंत्र जाप व पूजन तो किया जा सकता है, लेकिन मूर्तियों को छूना नहीं चाहिए।
– सोने के समय सदा पूर्व अथवा दक्षिण दिशा की ओर सिर रखना चाहिये।
– पूजाघर में दो शिवलिंग, तीन गणेश, दो शंख, दो सूर्य प्रतिमा, तीन देवी प्रतिमा, दो गोमती चक्र और दो शालिग्राम का पूजन नही करना चाहिये।
– पूर्व , उत्तर और ईशान दिशा में नीची भूमि सबके लिये अत्यंत लाभप्रद होती है। अन्य दिशाओं में नीची भूमि सबके लिये हानिकारक होती है।
– घर के उत्तर प्लक्ष ( पाकड़ ), पूर्व में वटवृक्ष, दक्षिण में गुलर और पश्चिम में पीपल का वृक्ष शुभप्रद होता है। पेड़ की छाया घर पर नहीं पड़नी चाहिये।
-घर में 9 इंच ( 22 सेंटीमीटर ) से छोटी देव प्रतिमा पानी चाहिये । इससे बड़ी प्रतिमा घर में शुभ नही होती है, उसे मंदिर में रखना चाहिये ।
-परिक्रमा देवी की एक बार , सूर्य की सात बार, गणेश की तीन बार, विष्णु की चार बार और शिव की आधी परिक्रमा करनी चाहिए।
– आरती करत समय भगवान विष्णु के समक्ष बारह बार, सूर्य के समक्ष सात, दुर्गा के समक्ष 9, शंकर के समक्ष ग्यारह और गणेश के समक्ष चार बार आरती घुमानी चाहिए।
– शिलान्यास सर्वप्रथम आग्नेय दिशा में होना चाहिये । शेष निर्माण प्रदक्षिण – क्रम से करना चाहिये। मध्याह , मध्य रात्रि और सन्ध्याकाल में नीव न रखें ।
– ईंट, लोहा, पत्थर, मिट्टी और लकड़ी, ये नये मकान में नये ही लगाने चाहिये । एक मकान की सामग्री को दूसरे मकान में लगाना अत्यंत हानिकारक है ।
– प्रतिदिन माथे पर तिलक, चंदन लगाकर ही कार्य के लिये निकलें ।
– पूजा करते समय केवल भूमि पर न बैठे । आसन जरूर बिछावें ।
सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here