Advertisement
Home Entertainment ‘एक विलेन’ : दिशा पाटनी-बतौर लीड नजर आने वाली

‘एक विलेन’ : दिशा पाटनी-बतौर लीड नजर आने वाली

1
826

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी फिल्म एक विलेन के सीक्वल में काम करती नजर आ सकती है।

दिशा पाटनी का नाम उन सेलिब्रिटीज में शामिल है, जिन्हें एक्टिंग से ज्यादा अपने फैशन ट्रेंड के लिए जाना जाता है।

Advertisment

दिशा फिल्म के प्रोमोशन के दौरान ज्यादातर शॉर्ट्स ड्रेसेस में ही नजर आती हैं।

उनके इंस्टाग्राम अकांउट पर भी ज्यादातर फोटोज फिटनेस और वर्कआउट की हैं।

दिशा के स्टाइलिश अंदाज को ज्यादातर पसंद ही किया जाता है लेकिन कभी-कभी बोल्ड दिखने के चक्कर में दिशा कुछ ऐसी ड्रेसेस कैरी कर लेती हैं, जो उनके फैन्स को कुछ अटपटी लगती हैं।


मोहित सूरी के निर्देशन में बनी वर्ष 2014 में प्रदर्शित फिल्म ‘एक विलेन’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख ने मुख्य भूमिका निभायी थी।

अब फिल्म का सीक्वल बनाया जाने वाला है।

फिल्म के सीक्वल में मेकर्स ने अपनी लीडिंग लेडी कास्ट कर ली है। दिशा पाटनी फिल्म में बतौर लीड नजर आने वाली हैं।

वह अपने करियर में दूसरी बार निर्देशक मोहित सूरी के साथ काम करने जा रही हैं। दिशा पाटनी ने इससे पहले मलंग में भी मोहित सूरी के साथ काम किया है।

दिशा पाटनी ने कहा, “मैं एक विलेन 2 की शूटिंग को लेकर काफी उत्साहित हूं। मुझे फिर मोहित सर के साथ काम करने का मौका मिल रहा है।

साल को इससे बेहतर अंदाज में शुरू नहीं किया जा सकता था।”

कंगना रनौत: फिल्म थलाइवी की शूटिंग पूरी

‘सत्यमेव जयते 2’ की शूटिंग कर रहे हैं जॉन अब्राहम

https://www.sanatanjan.com/%e0%a4%95%e0%a5%88%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a4%b0-%e0%a4%b6%e0%a5%8b%e0%a4%a7-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%9a%e0%a5%8b%e0%a4%b0%e0%a5%80-%e0%a4%9a%e0%a5%80%e0%a4%a8%e0%a5%80-%e0%a4%a8%e0%a4%be%e0%a4%97/

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here