Advertisement
Home Local News उत्तर मंडल-5 में फार्म-6 अभियान ने पकड़ी रफ्तार

उत्तर मंडल-5 में फार्म-6 अभियान ने पकड़ी रफ्तार

0
423

मंडल अध्यक्ष ने पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की सराहना की

लखनऊ, 21 जनवरी। उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. नीरज बोरा के कैम्प कार्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज में उत्तर मंडल-5 के अंतर्गत फार्म-6 भरवाने को लेकर तेज़ी देखने को मिली। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisment

मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी (उत्तर मंडल-5, महानगर लखनऊ) के नेतृत्व में पदाधिकारियों द्वारा फार्म-6 भरकर कुल 100 फार्म जमा कराए गए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि इसी प्रकार निरंतर सक्रिय रहकर संगठन को दिए गए दायित्वों का पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करना ही संगठन की वास्तविक शक्ति है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से संगठन हर लक्ष्य को समय पर प्राप्त कर सकता है।

कार्यक्रम में मंडल महामंत्री अक्षय मिश्रा, मंडल महामंत्री सी.के. वर्मा, दाताराम शुक्ला, पूनम राय, राजीव मिश्रा, प्रांशु तिवारी, विनय गुप्ता, ख्यालीराम, कमलाकांत द्विवेदी एवं मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश तिवारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इस बीच मंडल महामंत्री अक्षय मिश्रा एवं मंडल मंत्री पूनम राय द्वारा भारतेन्दु हरिश्चन्द्र वार्ड में घर-घर संपर्क कर 56 फार्म-6 वितरित किए गए, जिससे मतदाता जागरूकता अभियान को और अधिक गति मिली।

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here