Advertisement
Home Uncategorized सृष्टि अपार्टमेंट में कल लगेगा फार्म-6 भरवाने का कैम्प

सृष्टि अपार्टमेंट में कल लगेगा फार्म-6 भरवाने का कैम्प

0
95

बीएलओ रहेंगे मौजूद, शेष मतदाताओं से फार्म भरवाने की तैयारी

लखनऊ, 21 जनवरी। महानगर उपाध्यक्ष सौरव वाल्मीकि द्वारा आज सृष्टि अपार्टमेंट, सरगम अपार्टमेंट एवं स्मृति अपार्टमेंट में फार्म-6 भरवाने को लेकर जनसंपर्क किया गया। इस दौरान अपार्टमेंट में रहने वाले लोगों से बातचीत के उपरांत यह निर्णय लिया गया कि जिन मतदाताओं के फार्म-6 अब तक नहीं भरे जा सके हैं, उनके लिए कल एक विशेष कैम्प का आयोजन किया जाएगा।

Advertisment

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कल प्रातः 11 बजे सृष्टि अपार्टमेंट परिसर में फार्म-6 भरवाने हेतु कैम्प लगाया जाएगा। इसके लिए संबंधित बीएलओ को भी अपार्टमेंट में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अपार्टमेंट के सुपरवाइजर को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वे सभी निवासियों को कैम्प की सूचना समय से दे दें, जिससे कोई भी पात्र मतदाता फार्म भरवाने से वंचित न रह जाए।

इस अवसर पर महानगर उपाध्यक्ष सौरव वाल्मीकि के साथ सी.के. वर्मा (मंडल महामंत्री, उत्तर मंडल-5), मंडल उपाध्यक्ष पीयूष सिंह, गया प्रसाद (भाजपा कार्यकर्ता), मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश तिवारी (उत्तर मंडल-5) उपस्थित रहे। इसके अलावा उत्तर मंडल-3 से ऋषि कपूर, महेश गुप्ता, अजय सिंह एवं रविन्द्र कुमार की भी सक्रिय उपस्थिति रही।

कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को लेकर नागरिकों से अपील की और अधिक से अधिक लोगों को कैम्प में पहुंचने का आग्रह किया।

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here