Advertisement
Home Local News गंभीर नदी में कार बहने से एक बुजुर्ग महिला की मौत

गंभीर नदी में कार बहने से एक बुजुर्ग महिला की मौत

0
631

भरतपुर, 02 अक्टूबर (एजेंसियां)। राजस्थान में करौली जिले के हिंडौन सिटी के श्रीमहावीर जी मंदिर के पास गुरुवार को गंभीर नदी में एक कार के बहने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गयी, जबकि चार अन्य घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के एक ही परिवार के लोग कार से श्रीमहावीर जी के दर्शन के लिये आये थे। दर्शन के उपरांत दोपहर में वे लौट रहे थे कि सिद्धार्थ रिसोर्ट के पास गंभीर नदी की कॉज-वे पुलिया पार करते समय तेज बहाव में कार बह गयी। करीब एक किलोमीटर दूर बहने पर कार को ग्रामीणों ने श्रीमहावीरजी पुल के पास रस्सियों की सहायता से रोक लिया और कार में सवार पांच लोगों को नदी से निकाला। पुलिस ने बताया कि सभी को श्रीमहावीरजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से एक बुजुर्ग महिला मनोरमा जैन और दो बच्चों को हिंडौन जिले में भेजा गया। वहां मनोरमा जैन ने दम तोड़ दिया, जबकि दोनों बच्चों की हालत गंभीर बतायी गयी है।

Advertisment
सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here