अगर आपका कार्यालय घर पर ही है तो आपको कई सावधानियां बरतनी चाहिए। जिनके बारे में फेंगशुई में विस्तार से बताया गया है। अगर आप फेंगशुई की बताई उन सावधानियों को अपनाते हैं तो निश्चित रूप से आप के कामकाज पर इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा। देश में जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है। इससे कोई भी इनकार नहीं कर सकता है। जगह के अभाव समस्याएं बढ़ती जा रही हैं, ऐसे में कामकाजी लोग घर में ही कार्यालय खोलने लगता है। इससे कार्यालय में आने जाने का समय बच जाता है।
फेंगशुई के मुताबिक घर में स्थापित कार्यालय दक्षिण पूर्व, उत्तर या उत्तर पूर्व दिशा में होना चाहिए, क्योंकि यह दिशाएं धन, उत्तरदायित्व, संपन्नता और भविष्य निर्माण की प्रतीक हैं। इस तरह के कार्यालयों में गोलाकार की तुलना में कोड़ाकार वस्तुओं का उपयोग अधिक करना चाहिए।
घर में बने कार्यालय में केबिन ऐसे स्थान पर होना चाहिए, जहां से आप पूरे कार्यालय को आसानी से देख सकें।अगर ऐसा संभव ना हो तो विपरीत दिशा में शीशे का प्रयोग किया जा सकता है।
https://www.sanatanjan.com/daampaty-jeevan-mein-sudhaar-ke-achook-totake-phooshee-ke-aasaan-upaay/










