Advertisement
Home Local News लखनऊ में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) द्वारा ‘नारी शक्ति सम्मान समारोह...

लखनऊ में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) द्वारा ‘नारी शक्ति सम्मान समारोह 2026’ का भव्य आयोजन

0
48

लखनऊ , रविवार, 8 मार्च। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) द्वारा लखनऊ के कैसरबाग स्थित गांधी भवन प्रेक्षागृह में ‘नारी शक्ति सम्मान समारोह 2026 का अत्यंत गरिमामयी आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों, शहरों और सुदूर गाँवों से आईं सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया, जो महिला सशक्तिकरण की एक जीती-जागती तस्वीर पेश कर रहा था।

 

Advertisment

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री पवन भाई गुप्ता जी ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया । अपने संबोधन में उन्होंने महिलाओं के साहस और समाज के प्रति उनके समर्पण की भूरि-भूरि प्रशंसा की । महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, कि “बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी ने कहा था कि मैं किसी समाज की प्रगति उस समाज की महिलाओं की प्रगति से मापता हूँ। आज यहाँ उपस्थित इन बहनों और माताओं के आत्मविश्वास को देखकर गर्व होता है कि हमारा समाज सही दिशा में आगे बढ़ रहा है । ”

 

कर्तव्य और सेवा की मिसाल बनीं महिलाएं सम्मानित समारोह के दौरान श्री पवन भाई गुप्ता जी ने उन महिलाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया, जिन्होंने समाज के प्रति अपनी सजगता दिखाते हुए विपरीत परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया और समाज के सामने एक नई मिसाल पेश की। इन प्रतिभावान और कर्मठ महिलाओं को स्मृति चिन्ह एवं शॉल भेंट कर उनका अभिनंदन किया ।

मुख्य बिंदु:

  • समाज का गौरव: प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आज की नारी सिर्फ घर तक सीमित नहीं है, बल्कि राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभा रही है।
  • प्रेरणादायी कदम: सम्मानित होने वाली महिलाओं ने न केवल अपना, बल्कि अपने परिवार और समाज का नाम भी पूरे प्रदेश में रोशन किया है।
  • एकजुटता का संदेश: विभिन्न जिलों से आईं महिलाओं का यह जमावड़ा इस बात का प्रतीक है कि नारी शक्ति अब संगठित होकर अपने अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक हो चुकी है।
  • पवन भाई गुप्ता ने अपने भाषण में इस बात पर भी जोर दिया कि पार्टी सदैव महिलाओं के सम्मान और उनके उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आह्वान किया कि समाज के हर वर्ग को आगे आकर नारी शक्ति का सहयोग करना चाहिए ताकि बाबा साहब का समतावादी समाज का सपना पूरी तरह साकार हो सके।
  • गांधी भवन का प्रेक्षागृह तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा जब दूर-दराज के गांवों से आईं महिलाओं ने अपनी सफलता की कहानियां साझा कीं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और समाज सेवा के संकल्प के साथ हुआ।

नारी शक्ति सम्मान समारोह 2026 में सम्मानित महिलाओं का विवरण
1. शिप्रा घोषाल
 आप बड्स एंड ब्लॉसम स्कूल में प्रधानाचार्य का पद सम्भाल रही है।
 आपने वंचित विद्यार्थियों को पालन . पोषण में 41 वर्ष पूरे किए है।

2. आरती अग्रवाल
 आप एक बिसनेस वोमेन होने के साथ.साथ महिलाओं को सक्षम एवं सामर्थ्य बनाने का कार्य कर रही और उन्हे रोज़गार का अवसर प्रदान कराने का कार्य कर रही है।

3. सुप्रिया पांडेय
 आपने अपना सर्वस्त्र जीवन शिक्षा के क्षेत्र में प्रदान किया।
 आप बेस्ट प्रिंसिपल के खिताब व कई अवार्ड से सम्मानित एक सक्षम महिला है।
 आपने गरीब बच्चों को शिक्षा दिलानें का कार्य कर रही हैं।

4. अंजली अग्रवाल
 आपने वर्ष 2011 में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उ०प्र० में कनिष्ठ सहायक के पद पर कार्य किया और पदोन्नति के बाद वर्तमान में स्पर्श राजकीय दृष्टिबाधित बालिका इंटर कॉलेजए मोहान रोडए लखनऊ में वरिष्ठ सहायक के रूप में कार्य कर रही हैं।
 आपको दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्य करने का 24 वर्षों का अमूल्य अनुभव है।

5. निर्मला गौतम
 आप एक अधिवक्ता है और वर्तमान में सरकारी अधिवक्ता है।
 आपको वकालत करते.करते लगभग 15 वर्ष का अनुभव हैए आप आर्थिक रूप से कमजोर लोगो की सहायता मुफ्त कानूनी सलाह देकर करती है।

6. नमीता शर्मा
 भारत विकास परिषद सचिव

7. नीलू वैश्य-
 प्रदेश प्रवक्ता- रिपब्लिकन पार्टी आफ इण्डिया (आ०)

8. कीर्ति पाण्डेय-
 लेखिका

9. सुमन जायसवाल-
 प्रदेश सचिव (महिला प्रकोष्ठ)- रिपब्लिकन पार्टी आफ इण्डिया (आ०)

10. गीता देवी-
 आपने बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर के विचारो को अपने समाज तक पहुँचाया और इसके लिए लगातार संघर्ष कर रही है। अपने गाँव में बाबा साहब के प्रतिमा का निर्माण भी करवाया।

11. सुमन-
 आपने बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर के विचारो को अपने समाज तक पहुँचाया और इसके लिए लगातार संघर्ष कर रही है। अपने गाँव में बाबा साहब के प्रतिमा का निर्माण भी करवाया।

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here