Advertisement
Home International इजरायली हमले में हमास कमांडर मारा गया

इजरायली हमले में हमास कमांडर मारा गया

0
2145

यरुशलेम, 07 जुलाई (एजेंसी)। उत्तरी गाजा में हुए इजराइली हवाई हमले में हमास की नौसेना इकाई के प्रमुख की मौत हो गई है। यह जानकारी इजरायल की सेना और उसकी सुरक्षा एजेंसी शिन बेट ने रविवार को दी।


इजरायली जंगी जहाजों ने 30 जून को गाजा पट्टी इलाके में बमबारी की थी। इस हमले में रमजी रमजान अब्द अली सालेह नामक शख्स की मौत हो गई। इजरायली प्रशासन ने सालेह को उत्तरी गाजा पट्टी इलाके में हमास नौसेना का कमांडर बताया है।

Advertisment


इस हवाई हमले में हमास के दो अन्य उग्रवादी भी मारे गए। ये दोनों उग्रवादी हिशाम अयमान अतिया मंसूर और नीसीम मुहम्मद सुलेमान अबू सबा, हमास की मोर्टार इकाई में काम करते थे। मंसूर इस इकाई का उप प्रमुख था।
.शिन बेट ने बताया कि सालेह हमास का बहुत खास आदमी था और उसे काफी कुछ जानकारी रहती थी। वह हाल ही में इजरायली फौजों के खिलाफ नौसैनिक कार्रवाई की योजना बनाने में शामिल भी था।


गौरतलब है कि इजरायल गाजा के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को अंजाम दे रहा है। इस साल 18 मार्च से दोबारा से शुरु हुई उसकी कार्रवाई के चलते कम से कम 6,860 फिलिस्तीनी नागरिक मारे गए हैं और 24,220 लोग घायल हो चुके हैं। वहीं अगर जंग शुरु होने के महीने यानी अक्टूबर 2023 से यह आंकड़ा देखा जाए तो अब तक कुल 57,418 लोग मौत की नींद सो चुके हैं और 1,36,261 लोग जख्मी हो गए हैं। यह डेटा रविवार को गाजा हेल्थ अथॉरिटीज ने जारी किए।

#IsraeliStrike, #HamasCommanderKilled, #RamziRamadan, #Gaza, #IDFIsraeli strike, Hamas naval commander, Ramzi Ramadan, Gaza airstrike, IDF, Hamas leadership, Gaza conflict

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here