Advertisement
Home Local News वॉगस्टार इंडिया सीजन-4 का भव्य समापन

वॉगस्टार इंडिया सीजन-4 का भव्य समापन

0
271

लखनऊ, 23 जनवरी। भारत की अत्यंत प्रतिष्ठित पैजेंट्री संस्था वॉगस्टार इंडिया के सीजन-4 का भव्य आयोजन 16, 17 और 18 जनवरी को द पैलेस बाय पार्क ज्वेल्स, जयपुर (राजस्थान) में किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य देश-दुनिया की लड़कियों एवं महिलाओं में साहस, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देना रहा।
इस भव्य आयोजन की परिकल्पना और संस्थापक कीर्ति चौधरी ने इसे महिलाओं के लिए एक सशक्त मंच के रूप में स्थापित किया। प्रतियोगिता की सबसे खास बात यह रही कि इसमें किसी भी आयु वर्ग की महिला को भाग लेने की पूरी स्वतंत्रता दी गई, साथ ही लंबाई को लेकर भी कोई प्रतिबंध नहीं रखा गया।

प्रतियोगिता में पूरे देश से हजारों महिलाओं ने प्रतिभाग किया, जिनमें से कठिन चयन प्रक्रिया के बाद लगभग 80 प्रतिभागी अंतिम चरण तक पहुँचीं। पाँच चरणों में आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को व्यक्तित्व, आत्मविश्वास, संवाद कौशल और प्रस्तुति के विभिन्न मानकों पर परखा गया।

Advertisment

प्रतियोगिता के दौरान प्रशिक्षकों शैलेंद्र सर, सोनू सिंह, प्रीति गुप्ता, गुलनार कौर, शैली, कविता रायचंदानी और मेघना ने प्रतिभागियों को निरंतर मार्गदर्शन दिया और हर चरण में उनका उत्साह बढ़ाया।

कड़े मुकाबले के बाद निर्णायक मंडल ने सभी चरणों की गहन समीक्षा करते हुए डॉ. रौशनी रावत (प्र. अ.), डॉ. एस. एस. रावत (शिशु रोग विशेषज्ञ एवं जनरल फिजिशियन), निवासी– कोलोनियल सीतापुर रोड, लखनऊ को फर्स्ट रनर-अप घोषित किया। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने न केवल अपने नाम को बल्कि प्रदेश और देश को भी गौरवान्वित किया।

वॉगस्टार इंडिया का यह आयोजन महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायी कदम माना जा रहा है।

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here