सनातनजन संवाददाता लखनऊ। जानकीपुरम कल्याण समिति का शपथ ग्रहण समारोह व होली मिलन समारोह आज जानकीपुरम पार्क में सम्पन्न हुआ। इसके अध्यक्ष संजय तिवारी, महामंत्री दाताराम शुक्ल और मुख्य अतिथि उत्तर विधान सभा के विधायक डा0 नीरज बोरा रहे।
संजय तिवारी ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण किया और प्रतिमा देकर स्वागत किया। विधायक डा0 नीरज बोरा ने अध्यक्ष संजय तिवारी का माला पहनाकर अभिनन्दन किया। फिर बारी-बारी से सभी पदाधिकारियों ने शपथ ली।
सभी पदाधिकारियों का डा0 नीरज बोरा ने माला पहनाया। इस मौके पर संजय तिवारी ने बोलते हुए विधायक डा0 नीरज बोरा को विकास पुरुष बताया जिनके द्वारा भी कार्य वहां के निवासियों द्वारा बताये गये सभी कार्य को विधायक द्वारा करवाया गया। उन्होंने कुछ और कार्य की मांग विधायक डा0 बोरा से की जिसको करवाने की उन्होंने तुरन्त विधायक ने हामी भरी। डा0 बोरा ने अपने भाषण में कहा कि यह क्षेत्र मेरे लिए अमूल्य है क्योंकि यहां 90 प्रतिशत वोट भाजपा को जाता है।
इस क्षेत्र के लोगों का अधिकार है कि वे हमसे अपने असुविधा को बतायें और हम उसे समय से दूर करें। समिति अध्यक्ष संजय तिवारी इस क्षेत्र के विकास के लिए खुद ही अग्रण्य रहते हैं उनके बताये गये कार्य को मैं तुरन्त करवाने की कोशिश करता हूं। यहा के हर पदाधिकारी से मेरा परिवार जैसा नाता है। जानकीपुरम कल्याण समिति बराबर प्रगति कर रही है। अपने कार्यों से इस समिति को बराबर क्षेत्र में प्रशंसा मिल रही है।
्अंत में लोगों ने एक-दूसरे को टीका लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। पूरे कार्य का संयोजन समिति महामंत्री दाताराम शुक्ल ने किया। इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनदीप मिश्रा, निशीथ चन्द्रा, ब्रजपाल साहू, महामंत्री दाताराम शुक्ल, संगठन मंत्री प्रशस्त तिवारी, सीके वर्मा, शिखा शुक्ला मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश तिवारी उपस्थित रहे।
लेखक-
ओपी तिवारी पत्रकारिता जगत का एक जाना-पहचाना नाम रहे हैं, जिन्होंने करीब तीन दशकों तक दैनिक जागरण और स्वतंत्र भारत जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में अपनी सेवाएं दीं। अखबार के पेज मेकिंग और फोटो एडिटिंग में उनकी दक्षता उन्हें अपने समय का माहिर शिल्पकार बनाती है। अपनी रचनात्मकता और तकनीकी कौशल से उन्होंने पत्रकारिता में अलग पहचान बनाई। सेवानिवृत्ति के बाद भी उनका उत्साह कम नहीं हुआ और उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के संगठन में नई पारी की शुरुआत की। संगठनात्मक कार्यों में वे पूरी ऊर्जा और समर्पण के साथ सक्रिय हैं। अपने जुझारू स्वभाव और अनुभव के बल पर वे आज भी समाज और संगठन को मजबूत करने में जुटे हुए हैं।
मौसमी (Sweet Lemon) : एक साधारण फल, लेकिन अनेक रोगों में लाभकारी










