Advertisement
Home Entertainment मिस्टर एंड मिसेज माही के लिये जान्हवी कपूर ने ली छह महीने...

मिस्टर एंड मिसेज माही के लिये जान्हवी कपूर ने ली छह महीने क्रिकेट की ट्रेनिंग

0
2639

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने अपनी आने वाली फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही के लिये छह महीने क्रिकेट की ट्रेनिंग ली है। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही फिल्म ‘मिस्टर एंड मिसेज’ माही में राजकुमार राव और जान्हवी कपूर की मुख्य भूमिका है।जान्हवी कपूर ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ में महिला क्रिकेटर की भूमिका में नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि इस फिल्म के लिए जान्हवी ने छह महीने क्रिकेट की ट्रेनिंग ली है। इस दौरान उन्होंने एक क्रिकेटर के तौर पर बॉडी लैंग्वेज और क्रिकेट की बारीकियों को सीखा है, जो एक बल्लेबाज के लिए बेहद जरूरी हैं। शरण शर्मा के निर्देशन में बन रही मिस्टर एंड मिसेज माही 07 अक्तूबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here