Advertisement
Home Entertainment कंगना रनौत ने विक्टोरिया बेकहम को बताया ‘रियल क्वीन’

कंगना रनौत ने विक्टोरिया बेकहम को बताया ‘रियल क्वीन’

0
199

बेकहम परिवार के ‘सास-बहू’ विवाद में खुलकर लिया टीम VB का पक्ष

बॉलीवुड की ‘क्वीन’ और मौजूदा सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपनी बेबाक राय को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उनका निशाना भारतीय नहीं, बल्कि हॉलीवुड का चर्चित बेकहम परिवार है। सात समंदर पार चल रहे बेकहम परिवार के कथित ‘सास-बहू विवाद’ के बीच कंगना रनौत ने मशहूर फैशन डिज़ाइनर और पूर्व स्पाइस गर्ल विक्टोरिया बेकहम का खुलकर समर्थन किया है और उन्हें ‘रियल क्वीन’ करार दिया है।

कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साल 2007 के रियलिटी टीवी स्पेशल Victoria Beckham: Coming to America का एक पुराना वीडियो क्लिप साझा किया। इस वीडियो में विक्टोरिया बेकहम को अपने ड्राइविंग लाइसेंस के लिए फोटो खिंचवाते हुए दिखाया गया है, जिसे वह किसी प्रोफेशनल फोटोशूट की तरह ले रही हैं। क्लिप में DMV (डिपार्टमेंट ऑफ मोटर व्हीकल्स) का स्टाफ उन्हें यह याद दिलाता हुआ भी सुनाई देता है कि ड्राइविंग लाइसेंस की फोटो को “रीटच” नहीं किया जा सकता।

Advertisment

इस वीडियो के साथ कंगना ने तंज़ भरे लेकिन प्रशंसात्मक अंदाज़ में लिखा,
“@victoriabeckham अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवा रही हैं (हंसने वाली इमोजी)… देखो, कोई भी सास-बहू ड्रामा मुझे विक्टोरिया से नफरत नहीं करवा सकता। वह बहुत शानदार हैं। जो इंसान ड्राइविंग लाइसेंस की फोटो को भी फोटोशूट समझ सकता है, वही असल में ‘रियल क्वीन’ है।”
कंगना ने पोस्ट के साथ #TeamVB भी लिखा।

दरअसल, हाल ही में बेकहम परिवार उस वक्त विवादों में आ गया, जब डेविड और विक्टोरिया बेकहम के बेटे ब्रुकलिन बेकहम ने सोशल मीडिया पर एक बयान साझा किया। ब्रुकलिन ने दावा किया कि उनकी शादी के दौरान उनकी मां विक्टोरिया बेकहम ने उनकी पत्नी निकोला पेल्ट्ज के साथ तय किए गए पहले डांस को ‘हाईजैक’ कर लिया था। ब्रुकलिन के अनुसार, मशहूर सिंगर मार्क एंथनी ने उन्हें लगभग 500 मेहमानों के सामने स्टेज पर बुलाया, जहां उनकी मां पहले से डांस करने के लिए मौजूद थीं। उन्होंने इस अनुभव को बेहद असहज और अपमानजनक बताया।

ब्रुकलिन के इस बयान के बाद बेकहम परिवार के अंदरूनी तनाव को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं, मीम्स और मज़ाकिया प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। यूज़र्स ने एडिटेड क्लिप्स और रिएक्शन पोस्ट के ज़रिये विक्टोरिया के कथित डांस को लेकर कल्पनाएं तक कर डालीं।

हालांकि, इस पूरे मामले पर परिवार की ओर से अब तक कोई एकजुट प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के दौरान डेविड बेकहम ने सोशल मीडिया के गलत इस्तेमाल पर सामान्य टिप्पणी करते हुए कहा था, “बच्चे गलतियां करते हैं, और उन्हें गलतियां करने की इजाज़त होनी चाहिए, तभी वे सीखते हैं।”

कंगना रनौत अक्सर पारिवारिक मूल्यों, महिलाओं की स्वतंत्र पहचान और आत्मसम्मान पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। इस विवाद में विक्टोरिया बेकहम का पक्ष लेकर कंगना ने यह साफ संकेत दिया है कि वे पारिवारिक विवादों के आधार पर किसी महिला की छवि को आंकने के पक्ष में नहीं हैं। उनके लिए विक्टोरिया का आत्मविश्वास, स्टाइल और मेहनत ही उनकी असली पहचान है—यही वजह है कि कंगना ने उन्हें ‘रियल क्वीन’ बताया।

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here