Advertisement
Home Entertainment घटिया सवाल पूछने का आदी है कपिल शर्मा

घटिया सवाल पूछने का आदी है कपिल शर्मा

0
240

घटिया सवाल पूछने का आदी है कपिल शर्मा

कपिल शर्मा घटिया सवाल पूछने का आदी है, उसके सवाल द्विअर्थी होते है, हल्की मानसिकता का द्योतक है कपिल शर्मा। ऐसा कुछ मानना है दिग्गज एक्टर मुकेश खन्ना का। जो टीवी सीरियल ‘महाभारत’ में भीष्म पितामह के किरदार के लिए मशहूर हैं। वह अपनी बेबाकी के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने कॉमेडियन कपिल शर्मा को आड़े हाथ लिया। मुकेश खन्ना यह भी खुलासा किया कि वह कभी कपिल शर्मा के शो का हिस्सा क्यों नहीं बने। उनका कहना है कि कपिल शर्मा शो के मेकर्स ने उनसे कभी संपर्क नहीं किया और अगर कभी शो में बुलाया भी जाता, तो वह तुरंत मना कर देते।

Advertisment

सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में मुकेश खन्ना ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि उनकी क्या समस्या थी, लेकिन उन्होंने मुझसे कभी संपर्क नहीं किया। कहीं अहंकार बीच में आता है, कहीं शर्म बीच में आती होगी। गूफी पेंटल ने मुझे फोन किया और बोला कि रामायण के एक्टर्स को कपिल शर्मा में बुलाया गया है, मुझे लगता है कि हमको भी बुलाया जाएगा। फिर ऐसा ही हुआ, महाभारत के एक्टर्स को बुलाया गया लेकिन मैं नहीं गया। मुझे अश्लीलता दिखती है कपिल शर्मा शो में। उनके डायलॉग्स डबल मीनिंग होते हैं। मुझे शो में शालीनता नहीं दिखती है। मैंने कहा कि मैं उस शो में नहीं जाऊंगा।

शो में पूछते हैं घटिया सवाल मुकेश खन्ना ने बताया, ‘मैंने एक प्रोमो देखा था, जिसमें अरुण गोविल बैठे थे और टीम के बाकी लोग भी थे। उसमें कपिल शर्मा पूछते हैं कि अरुण जी आप बीच पर नहा रहे हैं और अचानक लोग चिल्लाने लगते हैं कि देखो, राम भी वीआईपी अंडरवियर पहनते हैं। अरुण ने स्माइल किया और बैठ गए, लेकिन अगर मैं होता तो चढ़ जाता। जिस शख्स की छवि इतनी बड़ी है, उनसे आप ऐसा घटिया सवाल पूछते हैं. जब राम की कदर नहीं कर रहे, तो भीष्म पितामह की कदर क्या करेंगे? मैंने फैसला कर लिया था मुझे इस शो में कभी नहीं जाना है।’

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here