Advertisement
Home Uttar Pradesh News Ayodhya केजरीवाल, मान ने युवाओं से नशे के खिलाफ एकजुट होने का किया...

केजरीवाल, मान ने युवाओं से नशे के खिलाफ एकजुट होने का किया आह्वान

0
253

लुधियाना 02 अप्रैल (एजेंसी)।  आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को लुधियाना में ‘युद्ध नशयां विरुद्ध’ शपथ ग्रहण समारोह के दौरान हजारों युवाओं और छात्रों को संबोधित किया। उन्होंने नशीली दवाओं के दुरुपयोग के खिलाफ सामूहिक कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया और युवाओं से पंजाब के भविष्य की जिम्मेदारी लेने का आग्रह किया।


श्री केजरीवाल ने कहा,“आज यहां इतने सारे युवाओं को देखकर मेरा दिल खुशी से भर गया है। पंजाब का भविष्य अब आपके हाथों में ही है। आप में से ही पंजाब के भावी मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक और सफल उद्यमी बनेंगे। आप ही अब नया पंजाब बनाएंगे। हालांकि, घरों में तेजी से फैल रही नशीली दवाओं की समस्या हमारे राज्य के भविष्य को खतरे में डाल रही है। इसलिए हमें मिलकर इस समस्या को खत्म करना है।”

Advertisment


श्री केजरीवाल ने पिछली सरकारों पर अपने फायदे के लिए नशीली दवाओं के कारोबार को पनपने देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने केवल कुछ पैसे और राजनीतिक लाभ के लिए पंजाब के युवाओं की एक पूरी पीढ़ी को नष्ट कर दिया। उन्होंने ड्रग्स को हर गांव, गली और घर में घुसपैठ करने की इजाजत दी। पंजाब के खिलाफ उन्होंने जो पाप किए हैं, उनके लिए भगवान उन्हें कभी माफ नहीं करेंगे।


मुख्यमंत्री मान के नेतृत्व में आप सरकार द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डालते हुए श्री केजरीवाल ने कहा, “नशे के खिलाफ राज्य की लड़ाई का नेतृत्व अब एक ईमानदार और देशभक्त प्रशासन कर रहा है। हमें खरीदा नहीं जा सकता और न ही हमें डराया जा सकता है। पिछले महीने में पंजाब में जो काम हो रहे हैं, वह भारत के 75 साल के इतिहास में अभूतपूर्व है। ड्रग्स बेचने से कमाए गए पैसे से बने ड्रग माफियाओं के आलीशान घरों को अब बुलडोजर द्वारा ध्वस्त किया जा रहा है। अब ड्रग व्यापार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।”


श्री केजरीवाल ने युवाओं से नशे और बुरी संगत से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा, “आपके पिता की उम्र के होने के नाते, मैं हाथ जोड़कर आपसे विनती करता हूं कि इस जाल में न फंसें। नशीली दवाओं और बुरी संगत से दूर रहें, नहीं तो आप अपना भविष्य बर्बाद कर देंगे।”


कार्यक्रम में श्री केजरीवाल के साथ हजारों बच्चों और उपस्थित लोगों ने शपथ ली, “कभी भी नशीली दवाओं का सेवन नहीं करेंगे, दूसरों को नशीली दवाएं छोड़ने में मदद करेंगे, अपने इलाके में नशीली दवाओं से संबंधित किसी भी गतिविधि की रिपोर्ट करेंगे।” श्री केजरीवाल ने कहा, “यह पंजाब को बचाने की लड़ाई है और आप इसके योद्धा हैं। पंजाब हमेशा अपनी ताकत, लचीलेपन और एकता के लिए जाना जाता है। हम मिलकर अपनी धरती से ड्रग्स को खत्म करेंगे और पंजाब के गौरव को बहाल करेंगे।” उन्होंने कहा कि अगर हम सभी एक साथ खड़े हों जाएं तो बिना कोई संदेह के हम एक बार फिर ‘रंगला पंजाब’ का निर्माण करेंगे।

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here