Advertisement
Home Lifestyle ऐशबाग में 20 फरवरी से सजेगा ‘जमघट म्हारो श्याम का’

ऐशबाग में 20 फरवरी से सजेगा ‘जमघट म्हारो श्याम का’

0
61

दिवसीय श्री श्याम निशानोत्सव
लखनऊ, सनातनजन ब्यूरो। श्री श्याम भक्तों के लिए आस्था और भक्ति का महापर्व एक बार फिर लखनऊ में दस्तक देने जा रहा है। श्री श्याम ज्योत मंडल के तत्वावधान में 20, 21 और 22 फरवरी को ऐशबाग स्थित तिलक नगर के महाराजा अग्रसेन पार्क में 44वां श्री श्याम निशानोत्सव भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष आयोजन की थीम “जमघट म्हारो श्याम का” रखी गई है।
उत्सव के पहले दो दिन देश के नामी-गिरामी भजन गायक भक्ति की सरिता बहाएंगे। जयपुर के कुमार नरेंद्र, संजय पारीक, नवीन शर्मा और रोहित शर्मा, रांची की पूजा पारीक, कोलकाता के लव अग्रवाल, संजय शर्मा व अरविंद सहल तथा कानपुर के कुमार मुकेश अपने सुमधुर भजनों से श्याम प्रभु की महिमा का गुणगान करेंगे। भजन संध्या का आयोजन प्रतिदिन शाम 5 बजे से होगा।
उत्सव के तीसरे दिन यानी 22 फरवरी को पूर्वाह्न 11 बजे श्री श्याम सतरंगी ध्वजा शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा तिलक नगर से प्रारंभ होकर रामनगर, शास्त्री नगर, रकाबगंज, पांडेगंज, रानीगंज, सराय फाटक, फतेहगंज, श्रीराम रोड, कैसरबाग और परिवर्तन चौक होते हुए बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर पर संपन्न होगी।
आयोजकों के अनुसार इस आयोजन में लखनऊ सहित आसपास के जिलों से हजारों श्रद्धालु अपने आराध्य के दर्शन के लिए पहुंचेंगे। इसके पश्चात 23 फरवरी को श्याम ध्वजा लेकर भक्तजन एसी बसों से खाटू धाम के लिए प्रस्थान करेंगे।

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here