Advertisement
Home Local News लालजी टंडन कृत पुस्तक स्मृति नाद का विमोचन

लालजी टंडन कृत पुस्तक स्मृति नाद का विमोचन

0
118

सनातनजन संवाददाता, लखनऊ। स्मृति नाद पुस्तक का विमोचन कार्यक्रम लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मार्श हाल, गोमती नगर में हुआ। इस पुस्तक के लेखक लालजी टंडन थे, जो भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे और बाद में मध्य प्रदेश के राज्यपाल भी बने।

Advertisment

स्मृति नाद उनके जीवन के अनुभवों, राजनीतिक यात्रा और व्यक्तिगत संस्मरणों का संग्रह है। इस पुस्तक का विमोचन लखनऊ सांसद व देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने किया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज सिंह परम पूज्य स्वामी अवधेशानंद गिरि, महापौर सुषमा खर्कवाल, सांसद बृजलाल, एमएलसी मुकेश शर्मा, नगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, रामचंद्र प्रधान, महेंद्र सिंह सहित इस मौके पर उत्तर मंडल पांच से मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी, मंडल महामंत्री अक्षय मिश्रा, मंडल महामंत्री सी के वर्मा, पार्षद सौरभ तिवारी, राघवराम तिवारी, मान सिंह यादव, हरीश वर्मा, मीडिया प्रभारी ओपी तिवारी के अलावा कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी उपस्थित लोगों को स्मृति नाद की एक किताब सप्रेम भेंट की गयी।

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here