Advertisement
Home Local News नगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी के जन्मदिन पर बधाइयों का लगा तांता

नगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी के जन्मदिन पर बधाइयों का लगा तांता

0
93

सनातन जन संवाददाता, लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी, लखनऊ के नगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी का जन्मदिन आज पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया। इस अवसर पर उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।

कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने उनके सौम्य व्यवहार, सरलता और संगठन के प्रति समर्पण की मुक्तकंठ से सराहना की। नगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं का स्नेह और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा, “मैं हमेशा अपने कार्यकर्ताओं के सुख-दुख में उनके साथ खड़ा रहा हूँ और आगे भी रहूँगा।”

Advertisment

इस अवसर पर उत्तर मंडल-5 के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी के नेतृत्व में उनके आवास पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने नगर अध्यक्ष को बुके व शाल भेंट कर उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की मंगलकामना की।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी, मंडल महामंत्री सी.के. वर्मा, उपाध्यक्ष सुशील सिंह, मीरा पाण्डेय, वार्ड अध्यक्ष सर्वेश सिंह, मंडल मंत्री कमलेश्वर सोनी, पूनम राय, लक्ष्मी कश्यप, जया पाण्डेय (बूथ अध्यक्ष), अशोक कुमार लोधी, नितिन जैन, संतोष सक्सेना, सपना तिवारी सहित मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश तिवारी उपस्थित रहे।

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here