Advertisement
Home Religious Dharm-Sanskriti महापौर संयुक्ता भाटिया ने परिवार संग किया 51 लाख रुपये का श्री...

महापौर संयुक्ता भाटिया ने परिवार संग किया 51 लाख रुपये का श्री राम मंदिर निधि समर्पण

0
775

लखनऊ। महापौर संयुक्ता भाटिया अपने आवास पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव श्री चम्पत राय जी और ट्रस्टी श्री अनिल जी, आरएसएस के प्रान्त प्रचारक कौशल जी, को 51 लाख रुपये के चेक और धनराशि सौंप कर श्री राम मंदिर का निधि समर्पण किया।

महापौर के पुत्र श्री प्रशांत भाटिया, पुत्रवधू रेशु भाटिया, पौत्र दक्ष भाटिया पौत्री कात्यायनी भाटिया ने भी किया निधि समर्पण।

Advertisment

स्वयं के परिवार के समर्पण के साथ ही महापौर संयुक्ता भाटिया ने स्वयं द्वारा वाल्मीकि बस्तियों, कुष्ट आश्रम, कुलियों और सेवा बस्तियों, पार्षदों, नगर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों, गणमान्य जनो द्वारा किये गए समर्पण को भी श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव श्री चम्पत राय को सौंपा।

महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया की पोती कात्यायनी ने सुन्दर प्रकार से सजाकर अपने परिवार के चेक समर्पित किए, चेक की राशि को इस प्रकार से लिखा गया कि अंको में वह राम राम एवं श्री राम लिखा है, जिसकी प्रशंसा महासचिव चंपत राय जी, ट्रस्टी अनिल जी और प्रान्त प्रचारक कौशल जी ने की।

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here