Advertisement
Home Local News शादी का झांसा, फिर रेप और ब्लैकमेल!

शादी का झांसा, फिर रेप और ब्लैकमेल!

0
24

लखनऊ: गोमती नगर विस्तार थाना क्षेत्र में एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। रायपुर की रहने वाली एक युवती ने बिल्डर हर्ष सिंह पर रेप, ब्लैकमेलिंग, धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लखनऊ में बिल्डर हर्ष सिंह पर संगीन आरोप

पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने मैट्रिमोनियल साइट पर फर्जी नाम से प्रोफाइल बनाकर उससे संपर्क किया और धीरे-धीरे शादी का भरोसा दिलाकर नजदीकियां बढ़ाईं। विश्वास में लेने के बाद आरोपी ने उसे लखनऊ बुलाया, जहां होटल क्रिस्टल सूट्स में जबरन शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने युवती के निजी फोटो और वीडियो भी बना लिए।

Advertisment

पीड़िता का कहना है कि इसके बाद आरोपी ने उन्हीं फोटो और वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पहले करीब 1.80 लाख रुपये वसूले गए और फिर 5 लाख रुपये की मांग की गई। पैसे न देने पर वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दी जाती रही। आरोप यह भी है कि आरोपी ने दोबारा होटल में बुलाकर फिर शारीरिक संबंध बनाए और लगातार दबाव बनाता रहा।

इस मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 के तहत केस दर्ज किया है और जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। पीड़िता को सोमवार को 161 CrPC के तहत बयान दर्ज कराने के लिए लखनऊ बुलाया गया है, जो जांच का अहम हिस्सा माना जा रहा है। पुलिस को शक है कि आरोपी इसी तरह कई अन्य लड़कियों को भी अपने जाल में फंसा चुका हो सकता है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।

यह मामला ऑनलाइन मैट्रिमोनियल साइट्स के जरिए बढ़ते अपराधों पर भी गंभीर सवाल खड़ा करता है, जहां फर्जी पहचान बनाकर लोगों को ठगा जा रहा है और शोषण किया जा रहा है।

🔖 हैशटैग:

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here