मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी ने विकास कार्यों की सराहना की
लखनऊ, 30 जनवरी(सनातनजन संवाददाता)। उत्तर मंडल-5 के मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी अपनी पूरी टीम के साथ विधायक डॉ. नीरज बोरा के आवास पर शिष्टाचार भेंट हेतु पहुंचे। इस दौरान मंडल के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे। पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा भरे गए लगभग 500 फॉर्म-6 विधायक को सौंपे गए।
इस अवसर पर विधायक डॉ. नीरज बोरा ने मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी एवं उनकी टीम के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मंडल-5 में संगठनात्मक और जनसेवा से जुड़े कार्य अत्यंत संतोषजनक हैं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया तथा उनकी समस्याएं सुनीं। विधायक ने लोगों द्वारा उठाए गए मुद्दों के त्वरित समाधान का आश्वासन भी दिया।
मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी ने कहा कि विधायक डॉ. नीरज बोरा ने पूरे उत्तर विधानसभा क्षेत्र का कायाकल्प कर दिया है। मंडल-5 में सड़कों का निर्माण, जल निकासी व्यवस्था, सफाई व्यवस्था सहित अनेक बड़े विकास कार्य कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि विधायक हर समय कार्यकर्ताओं और आमजन के बीच उपस्थित रहकर समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से करते हैं।
उन्होंने बताया कि पूर्ववर्ती विपक्षी सरकारों के समय उत्तर विधानसभा एवं मंडल-5 में मूलभूत सुविधाओं का अभाव था। जानकीपुरम क्षेत्र में हर वर्ष जलभराव की गंभीर समस्या रहती थी, लेकिन इस वर्ष बारिश के दौरान कहीं भी जलभराव नहीं हुआ, जो विकास कार्यों की सफलता का प्रमाण है।
विधायक डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि क्षेत्र में अभी और भी कई विकास कार्य शेष हैं, जिन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि गोमतीनगर से हरिद्वार-ऋषिकेश के लिए वंदे भारत ट्रेन उनके प्रयासों से शुरू हुई है और अब इस रूट पर दिल्ली के लिए ट्रेन संचालन का भी प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर समाजसेवी बिंदू बोरा भी उपस्थित रहीं। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से कुशलक्षेम जाना।
कार्यक्रम में महामंत्री अक्षय मिश्रा, महामंत्री सी.के. वर्मा, दाताराम शुक्ला, सुशील सिंह, दिव्यांशी शुक्ला, विशाल रावत, बिंदु श्रीवास्तव, लक्ष्मी कश्यप, पूनम राय, मोहिनी राजपूत, सर्वेश सिंह, प्रांशु, जया पांडेय, राजीव मिश्रा, अमर सिंह लोधी, डी.पी. तिवारी, भानु प्रताप गुप्ता, राकेश श्रीवास्तव, दुर्गेश, धनराज मिश्रा, गया प्रसाद, प्रमोद रावत, सुशांत सार, विनय गुप्ता एवं मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश तिवारी उपस्थित रहे।










