Advertisement
Home Local News नीरज बोरा का जन्म धूमधाम से मनाया गया

नीरज बोरा का जन्म धूमधाम से मनाया गया

0
119

सनातनजन वरिष्ठ संवाददाता, लखनऊ। आज डा0 नीरज बोरा विधायक उत्तर विधान सभा का जन्म दिन उनके निवास स्थान सेवा परिसर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। विधान सभा के सभी मंडलों से भारी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उन्हें जन्म दिन की बधाई देने पहुंचे।

Advertisment

उत्तर मंडल से पांच से बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें जन्म दिन की बधाई दी। मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी और पार्षद सौरभ तिवारी के नेतृत्व में काफी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उनके आवास पहुचे। लोगों ने उन्हें लम्बी उम्र की दुआ दी। मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी ने कहा कि हमारे विधायक नीरज बोरा बहुत सहज और सरल स्वभाव के हैं। वे अपने कार्यकर्ताओं के हर सुख-दुख में बराबर पहुंचते हैं। उन्होंने क्षेत्र में विकास के कार्यों को समान रूप से किया है। इस मौके पर डा0 नीरज बोरा व श्रीमती बिन्दु बोरा ने सभी आये हुए कार्यकर्ताओं से मिलकर उन्हें धन्यवाद दिया। इस मौके पर पार्षद सौरभ तिवारी, मंडल मंत्री अक्षय मिश्रा, मंडल मंत्री सी0के0 वर्मा, दिव्यांशी शुक्ला, मीरा पाण्डेय, विशाल रावत, सर्वेश सिंह, पूनम राय, बिन्दु श्रीवास्तव, दाताराम शुक्ल, संजय सिन्हा, राजीव मिश्र व मीडिया प्रभारी ओपी तिवारी उपस्थित रहे।

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here