Advertisement
Home Entertainment दिशा पाटनी की डांस टीचर रह चुकी हैं नोरा फतेही

दिशा पाटनी की डांस टीचर रह चुकी हैं नोरा फतेही

0
4140

नई दिल्ली। बॉलीवुड में ऐसे कई सितारे हैं जो पहले डांसर थे और बाद में एक्टर बने। नोरा फतेही भी ऐसा ही एक नाम हैं। ब्यूटीफुल डांसर नोरा फतेही ने तमाम म्यूजिक वीडियो किए हैं और इस बात में कोई शक नहीं कि डांस के मामले में नोरा फतेही को टक्कर दे पाना बहुत मुश्किल है। हालांकि अब वह धीरे-धीरे करके एक्टिंग की दुनिया में भी अपनी जगह बना रही हैं।

की डांस टीचर रह चुकी हैं

नोरा फतेही ने स्ट्रीट डांसर 3डी, बाटला हाउस, माय बर्थडे सॉन्ग और भारत जैसी फिल्मों में काम किया है और वह हर बार पब्लिक को इंप्रेस कर पाने में कामयाब रहती हैं। नोरा फतेही लंबे वक्त तक डांस में ही एक्टिव रही हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि उन्होंने बॉलीवुड की कई सेलेब्रिटीज को डांस सिखाया भी है। दिशा पाटनी भी इन सेलेब्स में से ही एक नाम हैं। जी हां, नोरा फतेही बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी की डांस टीचर रह चुकी हैं। असल में नोरा फतेही और दिशा पाटनी का रिश्ता काफी करीबी है और दोनों एक दूसरे को काफी वक्त से जानते हैं। नोरा फतेही इंडस्ट्री में आने से पहले दिशा पाटनी को डांस सिखाया करती थीं और इसका सबूत मिलता है उस तस्वीर में जो नोरा फतेही ने काफी वक्त पहले दिशा पाटनी के साथ शेयर की थी। नोरा फतेही ने साल 2015 में दिशा पाटनी के साथ फोटो पोस्ट करते हुए लिखा- थैंक्यू दिशा बेबी इतने प्यारे और बेस्ट टीचर गिफ्ट के लिए। हमेशा ही तुम्हारी डांस टीचर होने के लिए मुझे खुशी होगी। हैश टैग्स में नोरा फतेही ने दिशा पाटनी को अपनी बेस्ट स्टूडेंट और अपनी फेवरिट स्टूडेंट बताया था और इस बात में कोई शक नहीं कि दिशा ने नोरा की उम्मीदों को पूरा करके दिखाया।

Advertisment
सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here