Advertisement
Home International अब कश्मीर मुद्दे के समाधान के लिए काम करूंगाः ट्रम्प

अब कश्मीर मुद्दे के समाधान के लिए काम करूंगाः ट्रम्प

0
384

वाशिंगटन 11 मई (एजेंसी)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चार दिन के तनाव के बाद संघर्ष विराम पर राजी होने के लिए भारत और पाकिस्तान की प्रशंसा की है और कहा है कि शांति स्थापित होने के बाद अब वह दोनों देशों के साथ व्यापार और कश्मीर मुद्दे के समाधान के लिए मिलकर काम करेंगे।

श्री ट्रम्प ने रविवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “मुझे भारत और पाकिस्तान के मजबूत और अडिग नेतृत्व पर बहुत गर्व है, क्योंकि उनके पास यह जानने और समझने की शक्ति, बुद्धि और धैर्य है कि वर्तमान आक्रमण को रोकने का समय आ गया है, जो इतने सारे लोगों की मृत्यु और विनाश का कारण बन सकता था। लाखों अच्छे और निर्दोष लोग मारे जा सकते थे। आपकी विरासत आपके बहादुर कार्यों से बहुत बढ़ गई है। मुझे गर्व है कि अमेरिका आपको इस ऐतिहासिक और वीरतापूर्ण निर्णय पर पहुंचने में मदद करने में सक्षम रहा। मैं इन दोनों महान राष्ट्रों के साथ व्यापार को काफी हद तक बढ़ाने जा रहा हूं। इसके अतिरिक्त मैं आप दोनों के साथ मिलकर यह कोशिश करूंगा कि क्या “हजार साल” के बाद कश्मीर के संबंध में कोई समाधान निकाला जा सकता है। भगवान भारत और पाकिस्तान के नेतृत्व को अच्छी तरह से किए गए काम के लिए आशीर्वाद दें।”

Advertisment

बोसेरोन: एक साहसी और वफादार रक्षक कुत्ता

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here