Advertisement
Home Local News उत्तर मंडल-5 के पदाधिकारियों ने केंद्रीय बजट सुना, सराहना की

उत्तर मंडल-5 के पदाधिकारियों ने केंद्रीय बजट सुना, सराहना की

0
114

सनातनजन संवाददाता, लखनऊ। कैम्प कार्यालय उत्तर मंडल-5 में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट का ऑनलाइन प्रसारण सुनने की विशेष व्यवस्था की गई। इस अवसर पर मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सभी ने एक साथ बजट प्रसारण सुना।

कार्यक्रम में विधायक डॉ. नीरज बोरा (उत्तर विधानसभा), नगर उपाध्यक्ष डॉ. विवेक सिंह तोमर तथा क्षेत्रीय मंत्री (अवध क्षेत्र) डॉ. विमल सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे। उपस्थित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट की सराहना करते हुए इसे जनता के अनुकूल और विकासोन्मुखी बताया।

Advertisment

इस दौरान सभी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लगातार नौवीं बार संसद में बजट प्रस्तुत करने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी। मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी ने मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश तिवारी के माध्यम से कहा कि यह बजट ‘विकसित भारत’ के संकल्प को सशक्त करने वाला, जनकल्याणकारी तथा आर्थिक प्रगति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम में मंडल महामंत्री अक्षय मिश्रा, मंडल महामंत्री सी.के. वर्मा, दाताराम शुक्ला, राकेश पाण्डेय, सुशील सिंह, सौरभ त्रिवेदी, दिव्यांशी शुक्ला, मीरा पाण्डेय, पीयूष, विशाल रावत, पूनम राय, लक्ष्मी कश्यप, बिंदु श्रीवास्तव, जया पाण्डेय, सर्वेश सिंह, ख्याली राम, राजीव मिश्रा, प्रांशु तिवारी, विनय गुप्ता, कमलाकांत द्विवेदी, धनराज मिश्रा सहित मंडल-5 के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here