Advertisement
Home Local News डॉ नीरज बोरा के कार्यालय में संगठनात्मक बैठक सम्पन्न

डॉ नीरज बोरा के कार्यालय में संगठनात्मक बैठक सम्पन्न

0
32

लखनऊ,  सनातनजन संवाददाता। विधायक डॉ नीरज बोरा के कार्यालय में आज एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उत्तर विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों के पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया था।

बैठक में आगामी महीनों में संगठन द्वारा दिए गए दायित्वों के प्रभावी निर्वहन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान यह भी तय किया गया कि किस पदाधिकारी पर कौन-सी जिम्मेदारी रहेगी। इसके साथ ही हर महीने आयोजित होने वाले मन की बात कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुनने एवं उसे आम जनता के साथ साझा करने की रणनीति पर भी विचार-विमर्श हुआ।
बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने संगठनात्मक कार्यों को और अधिक सक्रियता से आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर लवकुश त्रिवेदी, विशाल गुप्ता, सतीश वर्मा, कृपाशंकर मिश्रा, चंद्रशेखर गुप्ता, शैलेन्द्र मौर्य, दया पांडेय, सी के वर्मा, सतीश शर्मा, विनय प्रताप सिंह, राजीव मिश्रा, हरीश वर्मा, मीडिया प्रभारी उत्तर मंडल 5 ओम प्रकाश तिवारी उपस्थित रहे।

Advertisment
सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here