Advertisement
Home Local News पण्डित दीनदयाल प्रशिक्षण कार्यशाला को लेकर तैयारी बैठक

पण्डित दीनदयाल प्रशिक्षण कार्यशाला को लेकर तैयारी बैठक

0
39

सनातनजन संवाददाता लखनऊ। पण्डित दीनदयाल प्रशिक्षण कार्यशाला को लेकर एक तैयारी बैठक आज इंजीनियरिंग कालेज पर विधायक के कैम्प कार्यालय में हुई। इसमें उत्तर मंडल के मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी मौजूद रहे। सौरभ बाल्मीकि महानगर उपाध्यक्ष की मौजूदगी में तैयारी बैठक को मण्डल अध्यक्ष के साथ चर्चा हुई।

Advertisment

यह कार्यशाला 29 मार्च को डा0 नीरज बोरा निवास, सेवा परिसर में होना निश्चित हुआ है। संजय तिवारी ने बताया कि इस तरह की कार्यशाला मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के लिए आवश्यक है। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा और नीतियों से अवगत कराना, दीनदयाल जी के एकात्म मानववाद को समझाना, नेतृत्व क्षमता और संगठन कौशल का विकास करना, समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रेरित करना है। महानगर उपाध्यक्ष ने तैयारी बैठक को लेकर महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। इस मौके पर उत्तर मंडल-1 के पूर्व मंडल अध्यक्ष विशाल गुप्ता मंडल महामंत्री अक्षय मिश्रा, दाताराम शुक्ला, पूनम राय, प्रशस्त तिवारी, राजीव मिश्रा, मोहिनी राजपूत, बिन्दु श्रीवास्तव, विनय गुप्ता व मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश तिवारी मौजूद रहे।

Pan-India स्टार बनने की राह पर Janhvi Kapoor

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here