लखनऊ। श्री राम नवमी के शुभ अवसर पर एक भव्य भगवा यात्रा (पांचवीं भगवा यात्रा लखनऊ) का आयोजन किया जा रहा है। सभी श्रद्धालुओं, युवाओं और समाज के प्रत्येक हिन्दू भाई बहिन से निवेदन है कि इस पवित्र यात्रा में सम्मिलित होकर प्रभु श्री राम के आदर्शों और मर्यादा पुरुषोत्तम राम के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं। यह जानकारी संघ के कार्यकर्ता सूरज ने विधायक कैम्प कार्यालय इंजीनियरिंग कालेज में हुई उत्तर मंडल 5 के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक में दी। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी ने की। मुख्य अतिथि संघ कार्यकर्ता सूरज रहे। मंडल अध्यक्ष ने सूरज को पटका पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर संजय तिवारी ने कहा कि सभी को सनातन धर्म का पालन करना चाहिए और दूसरों को भी सनातन धर्म के पालन के लिए प्रेरित करना चाहिए। इस अवसर पर मंडल महामंत्री अक्षय मिश्रा, मंडल महामंत्री सी0 के0 वर्मा उपस्थित रहे। मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश तिवारी ने बताया कि यह यात्रा दोपहर 3 बजे से कपूरथला चैराहा अलीगंज से शुरू होकर खाटू श्याम मंदिर पर जाकर समाप्त होगी। यह यात्रा कपूरथला से होते हुए निराला नगर 8 नंबर चैराहा, डालीगंज रेलवे क्रासिंग होते हुए हसनगंज थाना गौतम बुद्ध पार्क, इमामबाड़ा, कोनेश्वर चैराहा, परिवर्तन चैक, गोमती तट स्थित खाटू श्याम मंदिर तक जायेगी। इसमें विशेष आकर्षण भव्य शोभायात्रा, झाकियां एवं भजन संध्या, प्रसाद वितरण, पुष्प वर्षा, जलपान प्रसाद का आयोजन होगा। इस मौके पर बड़ी संख्या मातृ शक्ति, पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
राम नवमी के पावन पर निकलेगी भगवा यात्रा
सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें।
सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।










