Advertisement
Home Uttarakhand News Dehradun वैदिक साधन आश्रम तपोवन, देहरादून में सामवेद परायण यज्ञ संपन्न

वैदिक साधन आश्रम तपोवन, देहरादून में सामवेद परायण यज्ञ संपन्न

0
1094

वैदिक साधन आश्रम तपोवन, देहरादून में सामवेद परायण यज्ञ संपन्न
=============
वैदिक साधन आश्रम तपोवन, देहरादून में आज चार दिवसीय सामवेद परायण यज्ञ की पूर्णाहुति संपन्न हुई। यह यज्ञ स्वामी चित्तेश्वरानंद सरस्वती जी के ब्रह्मत्व में हुआ। इस यज्ञ में यजमानों एवं वैदिक धर्म प्रेमियों सहित वैदिक विद्वान श्री शैलेश मुनि सत्यार्थी, डा. वीरपाल विद्यालंकार, प. सूरत राम शर्मा, आश्रम के मंत्री श्री प्रेम प्रकाश शर्मा, भजनोपदेशक प. रूहेल सिंह आर्य, श्री अशोक वर्मा, बहिन श्रीमती गर्विता दुशेजा जी आदि अनेक ऋषि भक्त उपस्थित थे। पूर्णाहुति के पश्चात यज्ञ प्रार्थना हुई। इस प्रार्थना का एक संक्षिप्त वीडियो प्रस्तुत है।

स्वामी चित्तेश्वरानंद सरस्वती जी ने आर्य भाषा हिंदी में ईश्वर से अत्यंत प्रभावशाली सामूहिक प्रार्थना की और यज्ञ में भाग लेने वाले सभी बंधुओं के प्रति मंगल कामनाएं की। हम भाग्यशाली हैं कि हमें इस महनीय यज्ञ में कुछ देर उपस्थित होने का अवसर मिला। अनेक ऋषि भक्त भाई बहिनों के दर्शन एवं भेंट का भी अवसर एवं लाभ मिला। यज्ञ की पूर्णाहुति के पश्चात स्वामीजी ने एक ऋषिभक्त को संन्यास आश्रम की दीक्षा भी दी। यज्ञ व संन्यास संस्कार के कुछ चित्र भी प्रस्तुत हैं। सादर।

Advertisment

-मनमोहन आर्य

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here