Advertisement
Home Religious Jyotish क्या आपकी कुंडली में शुक्र दे रहा है अशुभ फल, पढ़ें सरल...

क्या आपकी कुंडली में शुक्र दे रहा है अशुभ फल, पढ़ें सरल उपाय

0
1090

क्या करें जब शुक्र अशुभ हो, जानिए सरल उपाय

शुक्र खूबसूरती के देव हैं। जीवन में जो भी ऐश्वर्य और आराम मिलता है वह शुक्र की ही कृपा से मिलता है। शुक्र वैभव और विलासिता भी देता है लेकिन जब शुक्र अशुभ फल देता है, तो त्वचा संबंधी रोग बढ़ने लगते हैं। सौंदर्य क्षीण हो जाता है। जातक का अंगूठा बिना किसी बीमारी के बेकार हो जाता है। स्वप्न-दोष बार-बार होने लगता है एवं त्वचा में विकार (त्वचा संबंधी रोग) होने लगता है।

सरल-उपाय

  • शुक्रवार का व्रत रखें।
  • अपने भोजन में से गाय को खिलाएं।
  • लक्ष्मी की उपासना करें।
  • सफेद एवं साफ वस्त्र पहनें।
  • घी, दही, कपूर एवं मोती का दान करें।
  • हीरा, स्फटिक अथवा अमेरिकन डायमंड मध्यमिका अंगुली में धारण करें।
  • ॐ शुं शुक्राय नम: का जाप करें।
  • दूसरों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी लें।
  • सफेद-चंदन, सफेद-चावल, सफेद-वस्त्र, सफेद-चित्र, सफेद-फूल, चांदी, हीरा, घी, स्वर्ण, दही, सुंगधित-द्रव्य एवं शक्कर के साथ दक्षिणा रखकर किसी कन्या या एक आंख वाले को शुक्रवार के दिन दान करें।
सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here