Advertisement
Home International सोनिया को बेटे के विवाह का आमंत्रण देने पहुंचे मुकेश अंबानी

सोनिया को बेटे के विवाह का आमंत्रण देने पहुंचे मुकेश अंबानी

0
244

नयी दिल्ली । उद्योगपति मुकेश अंबानी आज कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी के आवास पर पहुंचे और उन्हें बेटे के विवाह में शामिल होने का आमंत्रण दिया।

सूत्रों के अनुसार श्रीमती गांधी को बेटे के विवाह समारोह में शामिल होने का आमंत्रण देने श्री अंबानी उनके घर पर गए थे। उन्होंने बताया की श्री अंबानी करीब 45 मिनट तक श्रीमती गांधी के आवास पर रहे।

Advertisment

श्री अंबानी के 10 जनपद पहुंचने को लेकर जैसे ही पत्रकारों को खबर लगी तो कांग्रेस मुख्यालय में मौजूद कई पत्रकार और छायाकार श्रीमती गांधी के आवास के बाहर खड़े हो गए। इसी बीच दो कारें श्रीमती गांधी के आवास से बाहर आती दिखाई दी।

बताया गया कि एक कार में श्री अंबानी हैं जो श्रीमती गांधी और उनके पुत्र तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को आमंत्रण देने गए थे।

उद्योगपति मुकेश अंबानी के पुत्र अनंत अंबानी का विवाह 12 जुलाई को है और इसमें करीब 1000 प्रमुख लोगों को आमंत्रित किया गया है।

तिरुमलै तिरुपति बालाजी: कलियुग में भगवान वेंकटेश्वर के आशीर्वाद से ही मुक्ति संभव

 

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here