Advertisement
Home Uncategorized बेल्जियम, कनाडा एटीपी कप टेनिस टूर्नामेंट क्वार्टरफाइनल में

बेल्जियम, कनाडा एटीपी कप टेनिस टूर्नामेंट क्वार्टरफाइनल में

0
736

सिडनी। कनाडा और बेल्जियम ने आस्ट्रेलिया में पहली बार आयोजित एटीपी कप टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित कर दिया है जिसके साथ इसके अंतिम आठ के सभी स्थान सुनिश्चित हो गये हैं।

24 देशों के राउंड रॉबिन टूर्नामेंट में बुधवार रात ग्रुप चरण के मैच भी पूरे हो गये हैं और अब दो सर्वश्रेष्ठ उपविजेता टीमें अपने अपने पूल की विजेता रहीं आस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, सर्बिया, स्पेन, अर्जेंटीना और रूस के साथ शामिल होंगी।

Advertisment

ब्रिसबेन में हुये मुकाबले में विश्व के दूसरे नंबर के खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने अपनी सर्बियाई टीम को चिली पर 2-1 की जीत दिलाई जबकि केवन एंडरसन के धमाकेदार प्रदर्शन की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने फ्रांस को 2-1 से पराजित किया।

पर्थ में विश्व के नंबर एक खिलाड़ी राफेल नडाल की अगुवाई वाली स्पेन ने जापान पर 3-0 की एकतरफा जीत दर्ज की। जार्जिया ने उरूग्वे को 2-1 से हराया। हालांकि एकल मैच के दौरान उरूग्वे के पाब्लो क्यूवास को चेयर अंपायर की ओर से चेतावनी जारी की गयी। हालांकि इस पर क्यूवास ने कोर्ट के चारों ओर मजाकिया अंदाज़ में कूदना शुरू कर दिया।

चेतावनी से नाराज़ क्यूवास ने साथ ही मैच छोड़ने की धमकी भी दी लेकिन विपक्षी टीम के निकोलाज़ बासिलशिविल ने क्यूवास को मैच में खेलते रहने के लिये मनाया। निकोलाज़ ने भी बाद में माना कि यह रेफरी की ओर से बेवजह दी गयी चेतावनी थी। निकोलाज़ ने अंतत: यह मैच 6-4, 1-6, 6-4 से जीता, लेकिन उनकी टीम उरूग्वे से मैच गंवा बैठी।

सिडनी में पोलैंड की टीम आस्ट्रिया पर भारी पड़ी और 2-1 से मुकाबला जीता जबकि अर्जेंटीना ने क्रोएशिया को 3-0 से हराया। आस्ट्रिया के लिये एकमात्र मैच गुइडो पेला ने पूर्व यूएस ओपन चैंपियन मारिन सिलिच को 7-6 (1), 6-3 से हराकर जीता।

सिडनी में अब ब्रिटेन और आस्ट्रेलिया तथा अर्जेंटीना और रूस के बीच मुकाबले खेले जाएंगे। इसके एक दिन बाद सर्बिया और कनाडा तथा स्पेन और बेल्जियम के बीच मैच होंगे।

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here