Advertisement
Home Uttar Pradesh News Ayodhya जौनपुर के चौकिया धाम में नवरात्रि मेले की होगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

जौनपुर के चौकिया धाम में नवरात्रि मेले की होगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

0
215

जौनपुर , 29 मार्च (एजेंसी) उत्तर प्रदेश के जौनपुर में आगामी 30 मार्च से शुरू हो रहे चौकियां धाम में वासन्तिक (चैत्र) नवरात्रि में 30 मार्च से 06 मार्च तक चलने वाले मेले के लिये कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम पूरे कर लिये गये है । आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि मेले में सीसी टीवी कैमरे से निगेहबानी की जायेगी। खुफिया पुलिस की टीम भी मेले की निगरानी करेंगी । प्रसिद्ध सिद्धि पीठ माँ शीतला चौकिया धाम में चैत्र नवरात्रि मेले की सुरक्षा व्यवस्था इस वर्ष विंध्याचल एवं अयोध्या मंदिरों के तर्ज पर की गयी है। मेले में सौ से अधिक सुरक्षा कर्मियों को लगाया गया है। पूरे मेला क्षेत्र की निगरानी पहली बार सीसीटीवी कैमरे के जद में रहेगी ।
वासन्तिक चैत्र नवरात्रि में चौकियां धाम में लगने वाले मेले के बारे जानकारी देते हुए उप जिलाधिकारी सदर पवन कुमार सिंह ने कहा कि नवरात्रि में चैत्र अमावस्या की रात से ही यहां श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो जाता है। नवरात्र में सभी दिन श्रद्धालुओं का निरंतर आना जाना लगा रहेगा।
महर्षि यमदग्नि की पावन धरती पर वर्तमान माँ शीतला देवी मंदिर से सटा हुआ उत्तर की ओर एक बड़ा प्राचीन तालाब है , इसे जौनपुर नगर के एक साहूकार परिवार ने बनवाया था कि लोग इस तालाब में स्नान कर माँ शीतला का दर्शन पूजन करेंगे । जनश्रुति है कि इस मंदिर में स्थापित माँ शीतला देवी के दर्शन करने से कामना के अनुरूप फल की प्राप्ति होती है ,और पूर्वांचल के लोग यहां पर पहले दर्शन करते हैं ,फिर विंध्याचल दर्शन हेतु जाते हैं ।
पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ ने बताया कि चौकियां धाम में सौ से अधिक सुरक्षाकर्मी लगाए जाएंगे ,इसमें महिला पुलिस भी शामिल रहेंगी ।
जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र ने कहा कि मेले में आने वाले दर्शनार्थियो की सुविधा के लिए उपजिलाधिकारी सदर पवन कुमार सिंह को लगाया गया है ,वे वहां पर रह कर सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था को देखेगी।

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here