Advertisement
Home Uncategorized आम बजट पर व्यापारियों ने किया मंथन, सामाजिक सुरक्षा की ठोस मांग...

आम बजट पर व्यापारियों ने किया मंथन, सामाजिक सुरक्षा की ठोस मांग उठाई

0
25

सनातनजन संवाददाता, लखनऊ।
केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत देश के आम बजट को लेकर लखनऊ में व्यापारियों ने एकजुट होकर गंभीरता से बजट प्रसारण सुना और उस पर सार्थक विचार-विमर्श किया। इस दौरान व्यापारियों ने बजट का विश्लेषण करते हुए सरकार से अपनी प्रमुख अपेक्षाएँ भी सामने रखीं।

भारतीय जन उद्योग व्यापार मंडल की ओर से सरकार से स्पष्ट और ठोस मांग की गई कि व्यापारी वर्ग को केवल टैक्स देने वाला वर्ग न मानते हुए उसे भी सामाजिक सुरक्षा के अधिकार दिए जाएँ। व्यापार मंडल ने कहा कि जिस प्रकार कर्मचारी वर्ग को सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिलता है, उसी तरह व्यापारियों के लिए भी स्थायी योजनाएँ लागू की जानी चाहिए।

Advertisment

व्यापार मंडल की प्रमुख मांगों में व्यापारियों के लिए भविष्य निधि (पीएफ) योजना, व्यापारियों के लिए पेंशन योजना तथा व्यापारियों और उनके परिवार के लिए 25 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा शामिल है।

पदाधिकारियों ने कहा कि व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। जब व्यापारी सुरक्षित होगा, तभी व्यापार, रोजगार और राष्ट्र सशक्त होंगे। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि बजट में व्यापारियों के लिए भी प्रभावी और दीर्घकालिक सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की घोषणा की जाए।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश महामंत्री सुशील कुमार सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष विवेक शुक्ला, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज दीक्षित, प्रदेश मंत्री एवं प्रदेश प्रभारी विनोद सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष विशाल रावत, प्रदेश उप मंत्री आर.के. सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री एस.के. मिश्रा, जिला अध्यक्ष अवधेश विश्वकर्मा, नहर रोड अध्यक्ष विजय गुप्ता, अजनहर रोड अध्यक्ष अमरेश प्रताप सिंह, नहर रोड कोषाध्यक्ष दिवाकर पांडे सहित बड़ी संख्या में व्यापारी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

अंत में व्यापार मंडल ने दोहराया कि “व्यापारी हित ही देश हित है। यह कोई मांग नहीं, बल्कि व्यापारियों का अधिकार है।”

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here