Advertisement
Home Entertainment अरविंद अकेला कल्लू की फिल्म ममता की छांव में का ट्रेलर हुआ...

अरविंद अकेला कल्लू की फिल्म ममता की छांव में का ट्रेलर हुआ रिलीज

0
1657

मुंबई, 18 अप्रैल (एजेंसी)।भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू की बहुप्रतीक्षित फिल्म ममता की छांव में का ट्रेलर आज सुर म्यूजिक वर्ल्ड प्रा. लिमिटेड के बैनर तले रिलीज किया गया।

यह फिल्म एक ऐसे बेटे की कहानी बयां करती है, जो अपनी मां से बेहद प्रेम करता है और उनके साये से कभी दूर नहीं होना चाहता। मां के प्रति बेटे की अगाध श्रद्धा और स्नेह, उसकी शादी तक की राह में दीवार बन जाती है। ट्रेलर के भावनात्मक दृश्यों और दमदार संवादों ने दर्शकों को झकझोर कर रख दिया है। कल्लू के अभिनय में संवेदनशीलता और परिपक्वता की झलक साफ देखी जा सकती है।

Advertisment

फिल्म में कल्लू के साथ दो प्रमुख अदाकारा आस्था सिंह और पूजा गांगुली प्रेम त्रिकोण को दर्शाती हैं।

फिल्म के निर्माता सुरिंदर यादव ने बताया कि “ममता की छांव में” सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि हर मां-बेटे के उस रिश्ते को परदे पर उतारने की कोशिश है, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल होता है। उन्होंने बताया कि यह फिल्म पारिवारिक, भावनात्मक और सामाजिक संदेश देने वाली है।

वहीं, अरविंद अकेला कल्लू ने कहा कि यह फिल्म उनके दिल के बहुत करीब है। “मैंने इस किरदार को जीया है। मां के बिना जीवन अधूरा है, और इस फिल्म के ज़रिए मैं हर मां को एक श्रद्धांजलि देना चाहता हूँ।”

फिल्म की कहानी मनोज के.कुशवाहा ने लिखी है, जबकि अरविंद अकेला कल्लू, आस्था सिंह, पूजा गांगुली के साथ नीलम गिरी, महेंद्र यादव, संजय वर्मा, अनूप, विनोद मिश्रा, राजपूत स्वीटी, सीपी भट्ट, सोनू पांडे, सोनू यादव भी मुख्य भूमिका में हैं। डीओपी शाहिल जे अंसारी, संगीत आर्या शर्मा, गौरव रोशन और गीतकार कृष्णा बेदर्दी, आशुतोष तिवारी, श्याम जी श्याम, श्याम जी यादव हैं। एक्शन दिलीप यादव, कोरियोग्राफर कानू मुखर्जी और कला रविन्द्र नाथ गुप्ता का है।

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here