Advertisement
Home Local News भारतीय जन उद्योग व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

भारतीय जन उद्योग व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

0
225

लखनऊ। भारतीय जन उद्योग व्यापार मंडल इकाई – अजनहर रोड का शपथ ग्रहण समारोह आज कृष्णा ट्रेडर्स, अजनहर कला, जानकीपुरम विस्तार में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों व्यापारियों की उपस्थिति रही, जिससे समारोह अत्यंत उत्साहपूर्ण रहा।

Advertisment

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के प्रदेश संयोजक एस. डी. सिंह बैसवारा उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जन उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह ने की।

इस अवसर पर नवगठित इकाई के पदाधिकारियों को संगठन के प्रति निष्ठा, ईमानदारी तथा व्यापारी हितों की रक्षा हेतु पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण करने वालों में
अमरेश प्रताप सिंह (अध्यक्ष), रोहित कुमार सिंह (महामंत्री), आनंद कुमार अवस्थी एवं प्रमोद कुमार रावत (संरक्षक), राजकुमार पाल (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), केदार रावत एवं उपेंद्र यादव (उपाध्यक्ष), बब्लू मौर्या (मंत्री), उमेश यादव व शत्रुघ्न लोधी (संगठन मंत्री), सुबोध कुमार सिंहल (कोषाध्यक्ष), जितेंद्र सिंह (मीडिया प्रभारी), चंद्र गुप्ता (सह मीडिया प्रभारी), राजकुमार सैनी एवं शेखर श्रीवास्तव (कार्यकारिणी सदस्य) प्रमुख रूप से शामिल रहे।

मुख्य अतिथि एस. डी. सिंह बैसवारा ने व्यापारियों को एकजुट रहने का संदेश देते हुए कहा कि “संगठन में ही शक्ति है। व्यापारी समाज की हर समस्या में संगठन मजबूती से उनके साथ खड़ा है।”

प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि व्यापारी समाज की समस्याओं के समाधान, उत्पीड़न के विरुद्ध संघर्ष तथा व्यापारी एकता को मजबूत करने के लिए संगठन पूरी निष्ठा और मजबूती के साथ कार्य करता रहेगा।

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री सुशील सिंह, कोषाध्यक्ष विवेक शुक्ला, संरक्षक सौरभ तिवारी, सुशील निगम, उपाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा, विशाल रावत, उमेश राय, संगठन मंत्री एस. के. मिश्रा, उप मंत्री आर. के. सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी किशन सिंह, जिला अध्यक्ष अवधेश विश्वकर्मा सहित प्रदेश, जिला, नहर रोड एवं विकास नगर इकाई के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं उपस्थित व्यापारी बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here