Advertisement
Home Local News फॉर्म-6 को लेकर युवा मोर्चा ने छेड़ा अभियान

फॉर्म-6 को लेकर युवा मोर्चा ने छेड़ा अभियान

0
119

सनातनजन संवाददाता, लखनऊ। भारतेन्दु हरिश्चन्द्र वार्ड में युवा मोर्चा मंडल-5 द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने वार्ड क्षेत्र में घर-घर जाकर फॉर्म-6 वितरित किए तथा जिन नागरिकों के नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं हैं, उन्हें वोट बनवाने के लिए प्रेरित किया।

Advertisment

अभियान के दौरान मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी ने युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अनुभव द्विवेदी का पटका पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी, महामंत्री अक्षय मिश्रा, महामंत्री सी.के. वर्मा, अनुभव द्विवेदी, शेख अब्दुल, राहुल, राजीव मिश्रा, प्रांशु तिवारी, अमर तथा मीडिया प्रभारी ओ.पी. तिवारी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यूजीसी से टूटा भरोसा: मोदी का ‘सबका साथ’ सवालों के घेरे में

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here