Advertisement
Home Local News उप्र के पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी का संतोषजनक प्रदर्शन: अजय कुमार...

उप्र के पंचायत चुनाव में कांग्रेस पार्टी का संतोषजनक प्रदर्शन: अजय कुमार लल्लू

0
296

270 जिला पंचायत सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार जीते

न्याय पंचायत अध्यक्षों, ब्लाक अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों के नेतृत्व में कांग्रेस के लोगों ने भारी संख्या में प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य चुनाव में दर्ज की जीत- अजय कुमार लल्लू

Advertisment

गांव, गरीब, खेत खलिहान, युवा, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था और कोरोना जैसे गंभीर मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी के संघर्ष से देखने को मिल रहा सुखद परिणाम -अजय कुमार लल्लू

कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को मिलेगा जनता का विश्वास और आर्शीवाद- अजय कुमार लल्लू

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आज दावा किया है कि उ0प्र0 में सम्पन्न हुए पंचायत के चुनाव में पार्टी का संतोषजनक प्रदर्शन रहा है। उ0प्र0 के जिला पंचायत के चुनाव में कांग्रेस पार्टी के 270 जिला पंचायत के उम्मीदवारों ने विजय प्राप्त किया है। 571 सीटों पर जिला पंचायत के कांग्रेस प्रत्याशी जहां दूसरे स्थान पर रहे वहीं 711 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी तृतीय स्थान पर रहे। उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू ने कहा कि पूरे प्रदेश में बड़े पैमाने पर कांग्रेस पार्टी के न्याय पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक अध्यक्ष एवं संगठन के पदाधिकारियों के नेतृत्व में भारी संख्या में ग्राम प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव पार्टी के कार्यकर्ता जीते हैं।

उप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू ने कहा कि जिस तरह पूरे प्रदेश में कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में न्याय पंचायत, ब्लाक व ग्राम स्तर तक संगठन का मजबूती के साथ निर्माण किया गया है उसी का नतीजा है कि आज सुखद परिणाम देखने को मिल रहा है।

श्री अजय कुमार लल्लू ने कहा कि गांव, खेत, खलिहान, नौजवान, कानून व्यवस्था और कोरोना जैसे गंभीर विषयों पर कांग्रेस पार्टी ने जो लड़ाई लड़ी है उसके सुखद परिणाम आने शुरू हो गये हैं। उन्होने पूरा भरोसा और विश्वास जताया है कि आने वाले दिनों में कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी को उ0प्र0 की जनता का विश्वास एवं आर्शीवाद प्राप्त होगा।

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here