Advertisement
Home Uttar Pradesh News Ayodhya राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की जयंती पर कांग्रेसजन ने पुलिसकर्मियों को बांटे गुलाब...

राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की जयंती पर कांग्रेसजन ने पुलिसकर्मियों को बांटे गुलाब के फूल

0
506

हाथरस की बिटिया को न्याय दिलाने की मांग पर सीएम आवास घेरने जा रहे कांग्रेसजन पर लाठी भांजने वाले पुलिसकर्मियों को फूल बांटे गए: दीपक सिंह

हम गाँधी की परंपरा को मानने वाले राहुल-प्रियंका के सिपाही हैं, किसी से राग-द्वेष नहीं रखते: दीपक सिंह

Advertisment

पिछले दिनों हम पर लाठी चलाने का भी हम दिल से स्वागत करते है: दीपक सिंह

लखनऊ, 2 अक्टूबर 2020। उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधान परिषद दल के नेता दीपक सिंह एमएलसी ने आज कांग्रेस पार्टी मुख्यालय पर गाँधी जयंती के अवसर पर मुख्यालय के आस पास सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों को पुष्पगुच्छ देकर उन सभी को गाँधी जयंती की शुभकामनाएं दी।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के विधान परिषद दल के नेता और एमएलसी दीपक सिंह ने मुख्यालय के आस पास सुरक्षा व्यवस्था में लगे पुलिस कर्मियों को आज पुष्पगुच्छ देकर उन्हें गाँधी जयंती की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि हम पर आये दिन लाठी चलाने वाले और गिरफ्तार करने वाले पुलिस कर्मियों के लिए हमारे दिल में कोई रागद्वेष नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि हम महात्मा गाँधी की परंपरा में यकीन रखने वाले राहुल-प्रियंका के सिपाही हैं, हाथरस की बिटिया को न्याय दिलाने के वास्ते मुख्यमंत्री आवास घेरने जाने पर जिन पुलिस कर्मियों ने हम पर लाठी चलायी उनके लिए हमारे दिल में ज़रा सा भी मैल नहीं है । हम अहिंसक तरीके से हाथरस की बिटिया को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम किसी को मारेंगे भी नहीं और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को न्याय दिलाये बगैर मानेंगे भी नहीं। आज के दौर में महात्मा गाँधी को यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here