Advertisement
Home Local News विपक्षी पार्टियों की आवाज दबा रही भाजपा: उमाशंकर यादव

विपक्षी पार्टियों की आवाज दबा रही भाजपा: उमाशंकर यादव

0
687
लखनऊ। प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश में विपक्षी पार्टियों की आवाज को सरकारी तंत्र के माध्यम से दबाना चाहती है। यह जानाकारी देते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी)के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमाशंकर यादव ने कहा संविधान में निहित शांतिपूर्वक राजनैतिक अधिकारों को योगी सरकार कुचल रही है। श्री यादव ने कहा कि आज वंचित-पीड़ित समुदाय की आवाज दबाई जा रही है। पुलिस के दम पर किसानो की आवाज को रौंदा जा रहा है। योगी सरकार खुलेआम लोकतंत्र के की हत्या करने में लगी है। इस सरकार में मुसलमानों को भी उत्पीड़न बढ़ता जा रहा और उन्हें झूठे मामलों में फंसाया जा रहा है जो अति दुखद है। योगी सरकार राजनीतिक दुर्भावना से काम कर रही है और कानून और संविधान की धज्जियां उड़ा रही हैं।
सनातन धर्म, जिसका न कोई आदि है और न ही अंत है, ऐसे मे वैदिक ज्ञान के अतुल्य भंडार को जन-जन पहुंचाने के लिए धन बल व जन बल की आवश्यकता होती है, चूंकि हम किसी प्रकार के कॉरपोरेट व सरकार के दबाव या सहयोग से मुक्त हैं, ऐसे में आवश्यक है कि आप सब के छोटे-छोटे सहयोग के जरिये हम इस साहसी व पुनीत कार्य को मूर्त रूप दे सकें। सनातन जन डॉट कॉम में आर्थिक सहयोग करके सनातन धर्म के प्रसार में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here